1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Chaitra Navratri 2026 maa Vaishno Devi : चैत्र नवरात्रि पर सजेगा माता वैष्णो देवी का दरबार, ‘हाईटेक’सुरक्षा प्लान तैयार

Chaitra Navratri 2026 maa Vaishno Devi : चैत्र नवरात्रि पर सजेगा माता वैष्णो देवी का दरबार, ‘हाईटेक’सुरक्षा प्लान तैयार

श्रद्धा और आस्था केंद्र श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के विशेष् अवसर पर भक्तों का सैलाब उमड़ने वाला है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Chaitra Navratri 2026 maa Vaishno Devi : श्रद्धा और आस्था केंद्र श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के विशेष् अवसर पर भक्तों का सैलाब उमड़ने वाला है। भक्तों को सुविधापूर्वक माता रानी के दर्शन हो इसके लिए श्राइन बोर्ड ने अपनी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचा दी हैं। 19 मार्च से शुरू हो रहे इन नौ पवित्र दिनों के लिए धर्मनगरी कटरा से लेकर अर्धकुंवारी और मुख्य भवन तक के पूरे मार्ग को विदेशी फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है। प्रशासन का अनुमान है कि इस बार रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंचेंगे।

पढ़ें :- Chaitra Navratri 2026 : नवरात्रि की महाअष्टमी कल , जानें कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त

मल्टी-लेयर सिक्योरिटी ग्रिड 
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को बेहद सख्त कर दिया गया है।
वहीं सीईओ सचिन कुमार की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में ‘मल्टी-लेयर सिक्योरिटी ग्रिड को मंजूरी दी गई है। पूरे यात्रा मार्ग पर क्विक रिस्पॉन्स टीम्स की तैनाती रहेगी। साथ ही, संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरों के जरिए कंट्रोल रूम से निगरानी रखी जाएग।

 आरएफआईडी यात्रा कार्ड 
सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए ‘आरएफआईडी युक्त यात्रा कार्ड अनिवार्य होंगे। बिना वैध कार्ड के किसी भी यात्री को बाणगंगा से आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Online Darshan Booking
नवरात्रि के दौरान मां के दरबार में अटका आरती और विशेष पूजा का आयोजन होगा। श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह लंगर और फलाहार की व्यवस्था की जा रही है। दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए बैटरी कार सेवा और Online Darshan Booking की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है।

 

पढ़ें :- Chaitra Navratri 2026 : आज करें मां चंद्रघंटा की पूजा , ऋण मुक्ति के लिए माता को 108 गुड़हल के फूल करें अर्पित

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...