1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Jammu ‘West to Wonder Park’: श्रीअमरनाथ यात्रियों के स्वागत के लिए जम्मू में ‘वेस्ट टू वंडर पार्क’, यात्री देख सकेंगे वेस्ट मेटल से तैयार कलाकृतियां

Jammu ‘West to Wonder Park’: श्रीअमरनाथ यात्रियों के स्वागत के लिए जम्मू में ‘वेस्ट टू वंडर पार्क’, यात्री देख सकेंगे वेस्ट मेटल से तैयार कलाकृतियां

सनातन धर्म की दुर्गम तीर्थ यात्रा श्रीअमरनाथ यात्रा 2026 की शुरुआत होने वाली है। तीर्थ यात्रा के क्रम में अगर आप भी श्रीअमरनाथ यात्रा या फिर जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) की यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी आई है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Jammu ‘West to Wonder Park’ :  सनातन धर्म की दुर्गम तीर्थ यात्रा श्रीअमरनाथ यात्रा 2026 की शुरुआत होने वाली है। तीर्थ यात्रा के क्रम में अगर आप भी श्रीअमरनाथ यात्रा या फिर जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) की यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी आई है। तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों के लिए यात्रा के शुरू होने से पहले जम्मू में ‘वेस्ट टू वंडर पार्क'(‘Waste to Wonder Park’) का निर्माण होता है जिसका काम अब पूरा होने वाला है और यहां आने वाले पर्यटक दर्शन के अलावा वेस्ट मेटल से तैयार की गईं कलाकृतियां भी देख सकेंगे।

पढ़ें :- Amarnath Yatra 2026 : अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू,पवित्र गुफा में हिम शिवलिंग को माथा टेकने आते श्रद्धालु

जम्मू स्मार्ट सिटी मिशन के तहत लगभग 11 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बन रहे इस प्रोजेक्ट का करीब 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और उम्मीद है कि यात्रा शुरू होने से पहले यह पूरी तरह तैयार हो जाएगा। यह अनोखा पार्क तवी नदी के किनारे भगवती नगर (Bhagwati Nagar) में स्थित अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) के मुख्य बेस कैंप के ठीक पास बनाया जा रहा है।

रेप्लिका
‘वेस्ट टू वंडर पार्क’ अपने भीतर बहुत सी खासियत बंटोरे हुए है। यहां कबाड़ और रीसाइकल की गई चीजों से दुनिया और देश की 14 मशहूर स्मारकों की प्रतिकृतियां (Replica) बनाई जा रही हैं।

‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’
इस पार्क की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यहां कचरे और स्क्रैप से ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ (सरदार वल्लभभाई पटेल) की 40 फुट ऊंची प्रतिकृति भी बनाई जा रही है। जो लोगों के लिए एक अनोखा अनुभव होगा।

इसके अलावा इसमें अखनूर फोर्ट(Akhnoor Fort) और चिनाब ब्रिज (Chenab Bridge) जैसे स्थानीय गौरव को दर्शाते हुए मॉडल भी लोगों के लिए शामिल होंगे।

पढ़ें :- Mahashivratri 2026 : शिव-पार्वती विवाह के लिए काशी पहुंचा माता वैष्णो देवी का विशेष उपहार, ‘चेलेंग और गसोमा’ धारण कर बाबा बनेंगे दूल्हा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...