नई दिल्ली। एयर इंडिया का एक विमान बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बच गया। जिस समय यह हादसा हुआ विमान हैदराबाद से फुकेत जा रहा है। फुकेत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर IX938 लैडिंग कर रही थी। इस दौरान नोज गियर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। विमान के पायलट ने झटकेदार और खतरनाक हार्ड लैंडिंग करानी पड़ी। गनीमत इस बात की रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। विमान में कुल 133 यात्री सवार थे।
पढ़ें :- तेल अविव जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट लौटी दिल्ली, इज़राइल में एयरस्पेस बंद
बता दे एयर इंडिया के विमान संख्या IX938 फुकेत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैडिंग कर रही थी। इस दौरान क्रू मेंबर्स और पायलट को फ्रंट लैंडिंग गियर में दिक्कत का अहसास हुआ। इस पर आनन-फानन में पायलट ने ग्राउंड कंट्रोल रूम को सूचना भेज कर अलर्ट पर कर दिया। लैडिंग के दौरान विमान जैसे ही रनवे को छुआ, भारी दबाव के कारण उसका नोज़ गियर टूट गया। रनवे पर विमान के लैंड होते ही वहां पहले से मौजूद इमरजेंसी टीमों ने बिना कोई समय गंवाए विमान में बैठे 133 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे में किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई है। एयरलाइन के प्रवक्ता ने पुष्टि करते हुए कहा, “हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि 11 मार्च को हमारी हैदराबाद-फुकेत उड़ान (IX938) को फुकेत एयरपोर्ट पर नोज़ व्हील की समस्या का सामना करना पड़ा। हमारे क्रू मेंबर्स ने सभी स्टैंडर्ड सेफ्टी प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया और सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतार लिया गया है। फुकेत एयरपोर्ट प्रशासन ने भी तुरंत कार्रवाई करते हुए यात्रियों को टर्मिनल के सुरक्षित एरिया में पहुंचा दिया।