Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पक्षी से टकराने के बाद AirAsia की फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, लखनऊ से कोलकाता जा रहा था विमान

पक्षी से टकराने के बाद AirAsia की फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, लखनऊ से कोलकाता जा रहा था विमान

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। राजधानी लखनऊ से कोलकाता जा रही एयर एशिया की फ्लाइट से पक्षी टकरा गई। पक्षी टकराने के बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हादसा फ्लाइट के टेक-ऑफ करते समय हुआ। माना जा रहा है कि पक्षी के टकराने के बाद ये बड़ा हादसा हुआ है। फिलहाल, यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से भेजने का इंतजाम किया जा रहा है।

पढ़ें :- CISCE ने ICSE 10वीं और ISC 12वीं का रिजल्ट किया जारी , जानें कौन बना टॉपर?

इससे पहले एक घटना 15 अक्टूबर 2022 को हुई थी, जब अकासा एयरलाइंस की एक फ्लाइट को उड़ान भरने के बाद वापस मुंबई एयरपोर्ट लौटना पड़ा था। फ्लाइट से एक पक्षी टकरा गया था। केबिन में कुछ जलने की गंध आने के बाद फ्लाइट की तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी।

बता दें कि, अमौसी एयरपोर्ट पर रविवार सुबह उस वक्त बड़ा हादसा होते हुए टल गया जब लखनऊ से कोलकाता जा रही एयर एशिया की फ्लाइट से अचानक एक पक्षी टकरा गया। विमान टेकऑफ के लिए तैयार था, इसी बीच पक्षी टकराने से पायलट ने विमान को रनवे पर ही रोक दिया। विमान में 180 पैसेंजर थे, जो बाल बाल बच गए।

Advertisement