Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Airline flight guidelines :  मूसलाधार बारिश ने रोकी एयरलाइन की उडान , जारी की गाइडलाइन्स

Airline flight guidelines :  मूसलाधार बारिश ने रोकी एयरलाइन की उडान , जारी की गाइडलाइन्स

By अनूप कुमार 
Updated Date

Airline flight guidelines :  दिल्ली , नोएडा और गुरुग्राम के कुछ हिस्सों में  गुरुवार तड़के  भारी बारिश ने फ्लाइट ऑपरेशंस को प्रभावित कर दिया। खबरों के अनुसार, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राष्ट्रीय राजधानी के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ (‘Orange Alert’) जारी किया है और पूरे दिन क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी (Rain warning) दी है। वहीं दूसरी ओर खराब मौसम की चुनौतियों के कारण एयरलाइंस को ट्रैवल संबंधी एडवाइजरी (Travel Advisory) भी जारी करनी पड़ी, जिसमें यात्रियों को फ्लाइट संचालन (Flight operations) में संभावित देरी के बारे में चेतावनी दी गई। उडानों के संचालन को लेकर ​देश की प्रमुख एयरलाइंस ने एडवाइजरी (Advisory) जारी की है।

पढ़ें :- देश 26 राज्यों में मानसून की दस्तक, बंगाल से कश्मीर तक 1500km लंबी बनी मानसून ट्रफ, उत्तर भारत में 1 से 4 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

एयर इंडिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि खराब मौसम की स्थिति दिल्ली आने-जाने वाली उड़ान सेवाओं को प्रभावित कर सकती है। यात्रा का अनुभव सुचारू बनाए रखने के लिए, हम अपने यात्रियों से अनुरोध करते हैं कि वे हवाई अड्डे (Airports) के लिए निकलने से पहले फ्लाइट का फ्रेश स्टेटस (Latest flight status) की जांच कर लें। आपकी समझ और सहयोग के लिए धन्यवाद।

वहीं, इंडिगो ने कहा कि दिल्ली में खराब मौसम ने उड़ान के समय को प्रभावित किया है। एयरलाइन ने कहा कि वह स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है और सुरक्षित रूप से उड़ानें संचालित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, साथ ही यात्रियों से अपनी वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से अपडेट (Flight Update) रहने का अनुरोध भी किया।

इस बीच, अकासा एयर (Akasa Air) ने एडवाइजरी में कहा गया कि मुंबई, दिल्ली, पुणे और गोवा में भारी बारिश के कारण हमारे नेटवर्क पर कुछ उड़ानें देरी से चल सकती हैं। हम समझते हैं कि इससे आपकी यात्रा योजनाओं में असुविधा हो सकती है और हम आपके धैर्य और समझ की सराहना करते हैं। हालांकि यह स्थिति पूरी तरह से हमारे नियंत्रण से बाहर है, कृपया निश्चिंत रहें कि हमारी टीमें आपकी सहायता के लिए हमेशा तैयार हैं। कृपया हवाई अड्डे के लिए अपनी यात्रा शुरू करने से पहले उड़ान की स्थिति http://bit.ly/qpfltsts पर जांच लें.।

पढ़ें :- अगले 10 घंटे में 15 राज्यों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी, 90KM प्रति घंटे की स्पीड से चलेंगी हवाएं!
Advertisement