बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवाती तूफान बनने जा रहा है, जिसकी वजह से कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पिछले कुछ दिनों में यह तीसरा चक्रवाती तूफान होगा। मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को बताया कि दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटे में डिप्रेशन में बदल जाएगा और 16 नवंबर की शाम तक चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है।
नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवाती तूफान बनने जा रहा है, जिसकी वजह से कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पिछले कुछ दिनों में यह तीसरा चक्रवाती तूफान होगा। मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को बताया कि दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटे में डिप्रेशन में बदल जाएगा और 16 नवंबर की शाम तक चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। ऐसे में कई राज्यों के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि यह तूफान तबाही ला सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट है।
दैनिक मौसम परिचर्चा (14/11/2026)
दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना सुस्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र (Well Marked Low Pressure Area) अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए उसी क्षेत्र में अवदाब (Depression) में intensify होने की बहुत अधिक संभावना है। इसके बाद, इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने तथा 16 नवंबर की शाम तक दक्षिणी और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में चक्रवाती तूफान (Cyclonic Storm) में और अधिक तीव्र होने की संभावना है।
YouTube : https://t.co/X0GCDNrQbP
Facebook : https://t.co/AbhATqnJx9For more information, visit Us : https://t.co/BPpoTbykBF
पढ़ें :- Cyclone Murasu : प्रकाशम बैराज के सभी 70 गेट खोले गए, कृष्णा नदी में छोड़ा गया 71,000 क्यूसेक पानी
#IMD #CycloneAlert #BayOfBengal #DepressionAlert #CyclonicStorm #WeatherUpdate #IMDAlert #WeatherForecast
@moesgoi @airnewsalerts @DDNational @ndmaindia @ICRER_MHA
— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 14, 2026
IMD ने एक्स पर किए गए एक पोस्ट में कहा, ”दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक साफ लो-प्रेशर एरिया बन गया है और अगले 24 घंटों में इसके डिप्रेशन में बदलने की बहुत संभावना है। पोस्ट में आगे लिखा था,कि 16 नवंबर 2026 की शाम के आसपास दक्षिण और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के बीच के हिस्सों में इसके और तेज होकर साइक्लोनिक तूफान में बदलने की संभावना है। मछुआरों और तटीय समुदायों को सलाह दी जाती है कि वे IMD के आधिकारिक मौसम अपडेट और चेतावनियों को फॉलो करें।”
भुवनेश्वर में मौसम विज्ञान केंद्र की डायरेक्टर मनोरमा मोहंती ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में बना कम दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटों में उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़कर डिप्रेशन में बदल सकता है, जिसके बाद 16 नवंबर के आसपास यह और तेज़ होकर साइक्लोनिक तूफान में बदल सकता है उन्होंने कहा कि साइक्लोनिक सिस्टम के चार दिनों के बाद ओडिशा पर असर डालने की संभावना है, जबकि राज्य के कई जिलों में बारिश की गतिविधि का भी अनुमान है।
Cyclone Alert | Bay of Bengal
A Well Marked Low Pressure Area has formed over the Southeast Bay of Bengal and is very likely to intensify into a Depression during the next 24 hours.
It is further likely to intensify into a Cyclonic Storm around the evening of 16th November 2026 over the central parts of the South and adjoining Westcentral Bay of Bengal.
⚠️ Fishermen and coastal communities are advised to follow official IMD weather updates and warnings.
Stay alert, stay safe!
पढ़ें :- Cyclone Murasu : अब चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का खौफ! तीन नवंबर को आंध्र प्रदेश तट से टकराएगा, इन राज्यों में भारी बारिश
#IMD #CycloneAlert #BayOfBengal #DepressionAlert #CyclonicStorm #WeatherUpdate #IMDAlert #WeatherForecast
@moesgoi @airnewsalerts @DDNational @ndmaindia @ICRER_MHA
— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 14, 2026
मोहंती के अनुसार, 14 से 18 नवंबर के बीच ओडिशा के तटीय इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि मयूरभंज, क्योंझर, अंगुल, ढेंकनाल, बौध, रायगढ़, कंधमाल, कोरापुट और मलकानगिरी जिलों में कुछ जगहों पर बारिश होने की उम्मीद है। बारिश के साथ-साथ कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश, बिजली कड़कने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलने की संभावना है। उन्होंने आगे कहा कि 18 नवंबर को गंजम, गजपति, पुरी और खोरधा जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
अगले 24 घंटों में बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन बनने की संभावना है, और 16 नवंबर तक चक्रवाती तूफान आने के आसार हैं।
#CycloneAlert #DepressionAlert #BayOfBengal #CyclonicStorm #WeatherUpdate #IMD #IMDAlert #मौसमअपडेट #चक्रवात #चक्रवातअलर्ट #बंगालकीखाड़ी #मौसमचेतावनी #WeatherForecast #CycloneUpdate
पढ़ें :- Cyclonic Arnab : 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है, 14 मीटर तक उठेंगी समुद्री लहरें, कब होगा टकराव?
@moesgoi @airnewsalerts @DDNational @ndmaindia @ICRER_MHA
— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 14, 2026
दिल्ली में भी हो सकती है हल्की बारिश
IMD के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा कि अभी उत्तरी पाकिस्तान और आस-पास के इलाकों में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बना हुआ है, जिससे उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कुमार ने कहा,कि अभी नॉर्थ पाकिस्तान और आस-पास के इलाकों में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस है। इसके असर से, आज और कल वेस्टर्न हिमालयी इलाके में हल्की से मीडियम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के मैदानी इलाकों में भी हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली समेत नेशनल कैपिटल रीजन में कल बहुत हल्की बारिश हो सकती है। इस सिस्टम के चले जाने के बाद, 16 नवंबर से दिल्ली-NCR समेत पूरे नॉर्थवेस्ट इंडिया में टेम्परेचर गिरने की उम्मीद है। अभी, टेम्परेचर नॉर्मल से थोड़ा ज्यादा है, लेकिन हमें उम्मीद है कि पूरे इलाके में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा।