1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Cyclone Akwan : बंगाल की खाड़ी से उठ रहा अक्वान तूफान, अगले 24 घंटों में मचाएगा तबाही, 105 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

Cyclone Akwan : बंगाल की खाड़ी से उठ रहा अक्वान तूफान, अगले 24 घंटों में मचाएगा तबाही, 105 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

आंध्र प्रदेश और ओडिशा अभी अर्नब और मुरासु तूफान के असर से पूरी तरह उबर भी नहीं पाए हैं कि बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवाती तूफान का खतरा मंडराने लगा है। दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र तेजी से मजबूत हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में यह सिस्टम गहरे दबाव में बदल सकता है और इसके बाद चक्रवाती तूफान का रूप लेने की आशंका है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश और ओडिशा अभी अर्नब और मुरासु तूफान के असर से पूरी तरह उबर भी नहीं पाए हैं कि बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवाती तूफान का खतरा मंडराने लगा है। दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र तेजी से मजबूत हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में यह सिस्टम गहरे दबाव में बदल सकता है और इसके बाद चक्रवाती तूफान का रूप लेने की आशंका है।

पढ़ें :- Cyclone Alert : बस कुछ घटों तीसरा चक्रवाती तूफान दे सकता है दस्तक, इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, 16 नवंबर की शाम तक दक्षिण और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है। इस दौरान 85-95 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान हवाएं चल सकती है, जो झोंकों में 105KMpH तक पहुंच सकती है। इस संभावित तूफान का नाम ‘अक्वान’ (Aqwan) रखा गया है। ईरान ने यह नाम सुझाया है, जिसका मतलब ‘बुरे स्वभाव वाला’ होता है।

बंगाल की खाड़ी में फिर आफत की आहट

मौसम विभाग के अनुसार, 14 नवंबर को सुबह 8:30 बजे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना स्पष्ट कम दबाव का क्षेत्र उसी स्थान पर कायम था। इससे जुड़ा साइक्लोनिक सर्कुलेशन समुद्र तल से करीब 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने और अगले 24 घंटों के दौरान गहरे दबाव में तब्दील होने की संभावना है।

इसके बाद यह सिस्टम उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 16 नवंबर की शाम तक यह दक्षिण और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है. यानी आने वाले दो से तीन दिन इस सिस्टम की दिशा और ताकत के लिहाज से बेहद अहम रहने वाले हैं।

पढ़ें :- Cyclone Murasu : प्रकाशम बैराज के सभी 70 गेट खोले गए, कृष्णा नदी में छोड़ा गया 71,000 क्यूसेक पानी

कहां- कितना होगा असर?

आईएमडी के मुताबिक, आंध्र प्रदेश और यनम के निचले क्षोभमंडल में उत्तर-पूर्वी हवाएं चल रही हैं। हालांकि, बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम जैसे-जैसे मजबूत होगा, मौसम की परिस्थितियों में तेजी से बदलाव हो सकता है। समुद्र में ऊंची लहरें उठने और हालात खराब होने की आशंका को देखते हुए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

इसके साथ ही तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को भी सतर्क रहने को कहा गया है। फिलहाल तूफान की संभावित दिशा, इसकी तीव्रता और तट पर इसके असर को लेकर आने वाले मौसम बुलेटिन पर नजर रखना जरूरी होगा।

कहां टकराएगा यह तूफान?

ऐसी आशंका जताई जा रही है कि यह चक्रवात अक्वान आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम और विशाखापत्तनम के बीच तट से टकरा सकता है। हालांकि, फिलहाल इसके लैंडफॉल की जगह और समय को लेकर मौसम विभाग की ओर से कोई अंतिम पुष्टि नहीं की गई है। तूफान की दिशा और तीव्रता में बदलाव के साथ यह अनुमान भी बदल सकता है।

पढ़ें :- Cyclone Murasu : यूपी समेत 15 राज्यों में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

अगर यह सिस्टम चक्रवाती तूफान में तब्दील होता है और तटीय इलाकों के करीब पहुंचता है, तो तेज हवाओं और भारी बारिश का खतरा पैदा हो सकता है। ऐसे में तटीय जिलों में प्रशासन और स्थानीय लोगों को मौसम विभाग की आधिकारिक चेतावनियों पर नजर रखनी होगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...