Indigo airline Willie Walsh : देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में विली वॉल्श ने आधिकारिक तौर पर कंपनी की कमान संभाल ली है। इसी के साथ अब उनकी जिम्मेदारी इंडिगो के कारोबार को भारत के साथ-साथ दुनिया के दूसरे देशों में भी तेजी से आगे बढ़ाने की होगी। कंपनी का मानना है कि आने वाले सालों में भारत का एविएशन सेक्टर तेजी से बढ़ेगा। ऐसे में विली वॉल्श के लंबे अनुभव का फायदा इंडिगो को मिल सकता है।
पढ़ें :- Video-पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरने से 20 से ज्यादा बच्चों की मौत , घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी
लीडरशिप में यह बदलाव ऐसे समय में हो रहा है जब इंडिगो तेज़ी से अपनी इंटरनेशनल मौजूदगी बढ़ा रही है, लंबी दूरी के विमान शामिल कर रही है और विदेशों में नए डेस्टिनेशन जोड़ रही है। एयरलाइन ने कहा कि वॉल्श कंपनी के बोर्ड और मैनेजमेंट टीम के साथ मिलकर काम करेंगे ताकि ऑपरेशनल मज़बूती को और बेहतर बनाया जा सके, साथ ही लंबे समय की ग्रोथ को आगे बढ़ाया जा सके और ग्राहकों व शेयरधारकों के लिए वैल्यू बनाई जा सके।