Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Airtel ने अपने यूजर्स को दिया बड़ा झटका! 19 सर्कल में नहीं मिलेगा सबसे सस्ता प्लान

Airtel ने अपने यूजर्स को दिया बड़ा झटका! 19 सर्कल में नहीं मिलेगा सबसे सस्ता प्लान

By Abhimanyu 
Updated Date

Airtel’s Cheapest Plan : एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए बहुत से प्लान लाती है, जिसमें 99 रुपये के प्लान भी शामिल है। लेकिन कंपनी ने 17 सर्किलों से 99 रुपये का बेस प्लान हटा दिया। इसके अलावा महाराष्ट्र और केरल में अपने कस्टमर्स के लिए 155 रुपये का पैक लॉन्च किया। जिसका मतलब है कि कुल 19 सर्कल में एयरटेल का 99 वाला प्लान काम नहीं करेगा।

पढ़ें :-  Samsung Galaxy M17e 5G  :  सैमसंग गैलेक्सी M17e 5G भारत में  हुआ लॉन्च, जानें बैटरी और प्रोसेसर

दरअसल, भारत में एयरटेल के 22 सर्कल है, जिसमें से 19 सर्किल में 99 रुपये का प्लान ऑफर नहीं किया जा रहा है। ऐसे में सिम कार्ड नंबर को एक्टिव रखने के लिए कम से कम 155 रुपये का का रिचार्ज करना होगा। हालांकि, कोलकाता, गुजरात और मध्य प्रदेश में 99 रुपये वाला उपलब्ध है। 99 रुपये के प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, जिसमें 2.5 पैसे प्रति मिनट की दर से कॉल और 200MB डेटा मिलता है।

एयरटेल के 155 रुपये वाले प्लान की बात करें तो यह प्लान 24 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें अनलिमिटेड कॉल, 300SMS और 1GB डेटा मिलता है। इसके अलावा मुफ्त विंक म्यूजिक और हेलोट्यून्स लाभ की भी सुविधा मिलती है। बता दें कि भारत में एयरटेल के 365 मिलियन यूजर्स हैं।

Advertisement