Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Akanksha Dubey Suicide : समर सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब आकांक्षा दुबे की मौत के अनसुलझे सवालों के मिलेंगे जवाब

Akanksha Dubey Suicide : समर सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब आकांक्षा दुबे की मौत के अनसुलझे सवालों के मिलेंगे जवाब

By संतोष सिंह 
Updated Date

Akanksha Dubey Suicide : भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी भोजपुरी  गायक समर सिंह (Bhojpuri singer Samar Singh) को वाराणसी कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच (Crime Branch of Varanasi Commissionerate) ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर वाराणसी लाए जाने की तैयारी की जा रही है। वहीं, प्रकरण के दूसरे आरोपी संजय सिंह की तलाश जारी है।

पढ़ें :- Viral Video: मुरादाबाद में झाड़फूंक के बहाने युवती से कर रहा था छेड़छाड़, युवती की मां ने चप्पलों से की पिटाई

 

भोजपुरी  गायक समर सिंह (Bhojpuri singer Samar Singh) गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन स्थित चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी में छुपा हुआ था। पुलिस की गिरफ्त में आने से बचने के लिए वह गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली और उत्तराखंड में ठिकाने बदल-बदल कर रह रहा था।

बता दें कि भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी भोजपुरी  गायक समर सिंह (Bhojpuri singer Samar Singh) और संजय सिंह के खिलाफ अदालत ने गुरुवार को गैर जमानती वारंट (NBW) जारी किया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ कुर्की का वारंट प्राप्त करने के लिए अदालत में कमिश्नरेट की पुलिस की ओर से प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसमें आरोपी भोजपुरी  गायक समर सिंह (Bhojpuri singer Samar Singh) का गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं पुलिस दूसरे आरोपी संजय सिंह की तलाश में जुटी है।

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey)  बीते 26 मार्च को सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में मृत मिली थीं। आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भोजपुरी गायक समर सिंह (Bhojpuri singer Samar Singh) और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ सारनाथ थाने में 27 मार्च को मुकदमा दर्ज किया गया था।

पढ़ें :- दुर्गेश सिंह जैसे लोग भोजपुरी इंडस्ट्री को दे रहे धोखा, योगी जी के राज में इन्हें कौन दे रहा है संरक्षण, फिल्म निर्माताओं ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप
Advertisement