Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. खुशी दुबे की जमानत पर अखिलेश-प्रियंका ने सरकार पर घेरा, कहा-‘भाजपा के अन्याय और नारी उत्पीड़न’ के दुष्प्रयासों की करारी हार

खुशी दुबे की जमानत पर अखिलेश-प्रियंका ने सरकार पर घेरा, कहा-‘भाजपा के अन्याय और नारी उत्पीड़न’ के दुष्प्रयासों की करारी हार

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। बिकरू कांड में आरो​पियों की मदद करने के आरोप में जेल में बंद खुशी दुबे को सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत मिल गई है। खुशी दुबे करीब 30 महीने बाद जेल से बाहर आएगी। इसको लेकर विपक्षी दलों ने भाजपा सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी ने इसको लेकर अखिलेश यादव पर निशाना साधा है।

पढ़ें :- Viral Video: महोबा में बैंक कर्मचारी की लैपटॉप पर काम करते हुए अचानक हार्ट अटैक से मौत
पढ़ें :- पहले राजीव गांधी, फिर सोनिया और अब राहुल...,जानें नेता प्रतिपक्ष बनने के क्या हैं मायने ?

उन्होंने ट्वीट कर​ लिखा है कि, ‘खुशी दुबे की जमानत ‘भाजपा के अन्याय और नारी उत्पीड़न’ के दुष्प्रयासों की करारी हार है। भाजपा याद रखे अंततः जीत न्याय की ही होती है; अहंकार की नहीं।’

पढ़ें :- किसी जन प्रतिनिधि की आवाज़ दबाई न जाए... लोकसभा में बोले अखिलेश यादव

प्रियंका गांधी ने भी सरकार को घेरा
खुशी दुबे की जमानत को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, ​’कानपुर की खुशी दुबे को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई। भाजपा सरकार द्वारा अपनी नाकामी पर पर्दा डालने के लिए उसे जेल में डालना और महीनों तक प्रताड़ित करना अन्याय की पराकाष्ठा है। माननीय कोर्ट के इस फैसले से न्याय की जीत हुई है।’

Advertisement