1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Anant-Radhika Wedding: मुकेश अंबानी ने महाराष्ट्र के सीएम को दिया बेटे की शादी का न्योता

Anant-Radhika Wedding: मुकेश अंबानी ने महाराष्ट्र के सीएम को दिया बेटे की शादी का न्योता

देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी का कार्ड महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बुधवार को पहुंचे थे। बतातें चलें कि अगले महीने जुलाई में अनंत अबांनी अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट संग शादी रचाने (Anant Ambani Wedding) वाले हैं।

By santosh singh 
Updated Date

मुबई। देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी का कार्ड महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बुधवार को पहुंचे थे। बतातें चलें कि अगले महीने जुलाई में अनंत अबांनी अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट संग शादी रचाने (Anant Ambani Wedding) वाले हैं।

पढ़ें :- जसप्रीत बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर? टीम मैनेजमेंट कर रहा है बड़ी प्लानिंग

मुंबई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की ग्रैंड वेडिंग फंक्शन का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए तैयारियों का आगाज हो गया है और गेस्ट को निमंत्रण भेजने की प्रक्रिया भी चालू हो गई है। इस बीच बिजनेसमैन मुकेश अंबानी अपने बेटे अनंत अंबानी और होने वाली राधिका मर्चेंट के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Maharashtra Chief Minister Eknath Shinde) के आवास पर पहुंचे हैं।

इस दौरान मुकेश ने महाराष्ट्र सीएम से खास मुलाकात की है और उन्हें उपहार में फूलों का बुके भेंट किया है। इस मौके का लेटेस्ट वीडियो समाचार एजेंसी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। इस वीडियो में आपको एकनाथ शिंदे और उनके परिवार के सदस्य अंबानी फैमिली के साथ दिखाई देंगे। मुंकेश अंबानी ने एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde)से अपने बेटे की शादी में शामिल होने के लिए न्योता दिया है। इससे ये साफ जाहिर होता है कि अनंत अंबानी और राधिका मंर्चेंट की शादी में हिंदी सिनेमा जगत के अलावा राजनीति के क्षेत्र की तमाम हस्तियां शामिल होंगी।

कब होगी राधिका और अनंत की शादी?

इस साल मार्च में राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) और अनंत अंबानी (Anant Ambani) का पहला प्री वेडिंग फंक्शन गुजरात के जामनगर में आयोजित हुआ था। इसके बाद हाल ही में इटली में इस कपल का दूसरा प्री वेडिंग फंक्शन संपन्न हुआ है। अब 12 जुलाई 2024 को अनंत और राधिका शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

पढ़ें :- यूक्रेन की नौसेना का दावा, वोरोनिश के बोरिसोग्लेब्स्क एयरफील्ड पर हमले में छह एसयू-34एम विमान नष्ट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...