1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. NEET Paper Leak मामले में सुभासपा विधायक बेदी राम का नाम आया सामने,कांग्रेस ने किया चौंकाने वाला दावा

NEET Paper Leak मामले में सुभासपा विधायक बेदी राम का नाम आया सामने,कांग्रेस ने किया चौंकाने वाला दावा

कांग्रेस पार्टी ने अपने ऑफिशियल एक्स पर दावा किया है कि नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak)  में भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (Suheldev Bharatiya Samaj Party) के विधायक शामिल हैं। कांग्रेस ने दावा किया है सुभासपा विधायक बेदी राम नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak)   के सरगना हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने अपने ऑफिशियल एक्स पर दावा किया है कि नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak)  में भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (Suheldev Bharatiya Samaj Party) के विधायक शामिल हैं। कांग्रेस ने दावा किया है सुभासपा विधायक बेदी राम नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak)   के सरगना हैं।

पढ़ें :- भीम आर्मी का प्रदर्शन: राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, पेपर लीक और लाठीचार्ज की जांच की मांग

सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट में कांग्रेस ने लिखा कि पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की पार्टी का सहयोगी विधायक NEET पेपर लीक (NEET Paper Leak) का सरगना है। यूपी के इस विधायक का नाम बेदी राम है। इसका धंधा है देशभर में पेपर लीक करवाना और उससे पैसे बनाना। बेदी राम BJP का चहेता और उनका बेहद करीबी है।

कांग्रेस ने दावा किया कि NDA विधायक बेदी राम का साफ कहना है कि मैं देश में कोई भी पेपर लीक करवा सकता हूं। बेदी राम पहले भी पेपर लीक के मामले में जेल जा चुका है।

कांग्रेस ने पूछे ये सवाल

पढ़ें :- जिन छात्रों पर घातक हमले हुए उसके ज़िम्मेदार गृह मंत्री हैं, उनको जवाब देना ही पड़ेगा: राहुल गांधी

कांग्रेस ने इस संदर्भ में कुछ सवाल भी पूछे। कांग्रेस ने पूछा कि बेदी राम पेपर लीक करवाता है, ये सबको पता है। इसके बाद भी इसे NDA में क्यों रखा गया? यूपी के लोग बताते हैं कि बेदी राम खुले तौर पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और CM योगी का नाम लेकर रौब झाड़ता है और कहता है कि मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। पेपर लीक होगा, इसे कोई नहीं रोक सकता। आखिर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और उनकी पार्टी का पेपर लीक सरगना को समर्थन क्यों है? साफ है: पेपर लीक जहां – BJP का कनेक्शन वहां। बता दें बेदी राम अभी यूपी के गाजीपुर की जखनिया सीट से विधायक हैं। उनके ऊपर बाराबंकी में एक बड़े जमीन घोटाले का भी आरोप है जिसकी जांच जारी है।

सुभासपा विधायक बेदी राम ने दी सफाई

इसको लेकर सुभासपा विधायक बेदी राम ने सफाई देते हुए कहा कि मुझ पर लग रहे आरोप निराधार और बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक मामले से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। विधायक बेदी राम ने दावा करते हुए कहा कि मेरे खिलाफ आरोप साबित हुए तो तुरंत इस्तीफा दे दूंगा। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि आरोप साबित हुए तो पूरी संपत्ति दान दे दूंगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...