Akhilesh Yadav Seat sharing : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होती जा रही है। जहां पार्टियों में अभी तक सीट शेयरिंग को लेकर अभी तक तस्वीर साफ नहीं हो पा रही है। वहीं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने 14 नवंबर को हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2026 में बातचीत के दौरान समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
पढ़ें :- Video : ‘लोकतंत्र की हत्या है, लोकतंत्र की हत्या है… ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ जानें कौन है जिसको गोद में लेकर भागी यूपी पुलिस?
अखिलेश यादव ने बताया कि कांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनाव में 181 सीटों पर चुनाव लड़ने की सूची सौंपी है। यूपी की 403 विधानसभा सीटों में से करीब 45 प्रतिशत सीटों पर कांग्रेस की दावेदारी सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा शुरू हो गई है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच वन रहे नये सियासी समीकरण को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चा तेज हो गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया है कि कांग्रेस ने यूपी की 403 विधानसभा सीटों में से 181 सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।
विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं की 17 नवंबर को अहम बैठक होगी। इस बैठक में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद रहेंगे। दोनों पार्टियों के नेता चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा करेंगे।
बता दें कि कांग्रेस और समाजवादी ने 2024 का लोकसभा चुनाव INDIA ब्लॉक के हिस्से के तौर पर मिलकर लड़ा था, जिसमें उत्तर प्रदेश की 80 संसदीय सीटों में से कुल 43 सीटें जीती थीं। समाजवादी पार्टी राज्य में गठबंधन की सबसे बड़ी सहयोगी बनकर उभरी, जिसने 37 सीटें हासिल कीं, जबकि कांग्रेस ने छह सीटें जीतीं। भाजपा ने 33 सीटें जीतीं, जो उसके पिछले प्रदर्शन की तुलना में एक झटका है।
इसके पहले सपा नेता अखिलेश यादव पहले भी स्पष्ट कर चुके हैं कि सीटों का बंटवारा केवल संख्या के आधार पर नहीं होना चाहिए। जिस पार्टी के पास किसी विधानसभा सीट पर मजबूत उम्मीदवार और जीतने की बेहतर संभावना होगी, उसे प्राथमिकता मिलनी चाहिए। ऐसे में कांग्रेस की 181 सीटों की सूची और समाजवादी पार्टी की जीत की संभावना को प्राथमिकता देने वाली रणनीति के बीच तालमेल बैठाना दोनों दलों के लिए महत्वपूर्ण होगा।
पढ़ें :- कांग्रेस ने अखिलेश को सौंपी 200 सीटों की लिस्ट! पिछले दो इलेक्शन में हुआ था बुरा हाल
दूसरी तरफ अखिलेश यादव के लिए, कांग्रेस के साथ तालमेल बनाए रखना एक एकजुट विपक्षी मोर्चा बनाने के लिए जरूरी हो सकता है। समाजवादी पार्टीअपनी PDA स्ट्रैटेजी को भी बढ़ावा दे रही है, जो पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पिछड़ा वर्ग, दलित और अल्पसंख्यक) पर फोकस करती है।