UP News: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार के PWD मंत्री जितिन प्रसाद का वीडियो शेयर कर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, भाजपा का पतनकाल शुरू हो गया है। दरअसल, अखिलेश यादव ने एक न्यूज चैनल का वीडियो शेयर किया है, जिसमें कुछ पत्रकार PWD मंत्री जितिन प्रसाद से सवाल पूछ रहे हैं।
पढ़ें :- UP News: सीएम योगी ने 36वें अखिल भारतीय एडवोकेट क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ
भाजपा में कोई मंत्री महोदया सवालों से बचने के लिए भाग रही हैं, कोई मंत्री मुड़कर पीठ दिखा रहा है, कोई सज़ा से बचने के लिए क़ानून को ही बदलने की बात कह रहा है। भाजपाई अपनी करतूतों की वजह से जनता और मीडिया को मुँह दिखाने लायक नहीं बचे हैं।
भाजपा का पतनकाल शुरू हो गया है। pic.twitter.com/3ctRHAULag
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 1, 2023
पढ़ें :- सीएम योगी ने 'महाकुम्भ प्रयागराज 2025' के प्रतीक चिह्न का किया अनावरण, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ की समीक्षा
इस पर वो बिना जवाब दिए ही वहां से चल देते हैं। अखिलेश यादव ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा है कि, ‘भाजपा में कोई मंत्री महोदया सवालों से बचने के लिए भाग रही हैं, कोई मंत्री मुड़कर पीठ दिखा रहा है, कोई सज़ा से बचने के लिए क़ानून को ही बदलने की बात कह रहा है। भाजपाई अपनी करतूतों की वजह से जनता और मीडिया को मुंह दिखाने लायक नहीं बचे हैं। भाजपा का पतनकाल शुरू हो गया है’।