1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. Bihar News: पटना में बीपीएससी अभ्यार्थियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, दौड़ा-दौड़कर पीटा

Bihar News: पटना में बीपीएससी अभ्यार्थियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, दौड़ा-दौड़कर पीटा

बताया जा रहा है, गर्दनीबाग पर धरना दे रहे बीपीएससी अभ्यार्थी बुधवार दोपहर बीपीएससी कार्यालय के घेरने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस से उनकी नोकझोंक भी हुई। अभ्या​र्थी अपनी मांग पर अड़े रहे। इस दौरान पुलिस ने उन पर बल प्रयोग करते हुए उन्हें खदेड़ दिया। लाठीचार्ज में कुछ अभ्यर्थियों के घायल होने की सूचना है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) कार्यालय का घेराव करने पहुंचे अभ्यार्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने अभ्यार्थियों को दौड़ा-दौड़कर पीटा। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लाठीचार्ज के बाद अभ्यार्थियों में काफी रोष है। दरअसल, बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक सिविल सेवा परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर कई दिनों से छात्र आंदोलन कर रहे हैं। बुधवार को अभ्यार्थी आयोग के कार्यालय का घेरने के लिए पहुंचे थे, जहां पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज कर दिया।

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

बताया जा रहा है, गर्दनीबाग पर धरना दे रहे बीपीएससी अभ्यार्थी बुधवार दोपहर बीपीएससी कार्यालय के घेरने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस से उनकी नोकझोंक भी हुई। अभ्या​र्थी अपनी मांग पर अड़े रहे। इस दौरान पुलिस ने उन पर बल प्रयोग करते हुए उन्हें खदेड़ दिया।
लाठीचार्ज में कुछ अभ्यर्थियों के घायल होने की सूचना है। लाठीचार्ज के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, इसमें पुलिसकर्मी छात्र-छात्राओं को दौड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।

वहीं, अभ्यार्थियों पर हुए लाठीचार्ज पर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने निंदा की है। उन्होंने बिहार सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर अभ्यर्थियों के साथ ऐसी क्या दुश्मनी है कि उनके साथ आतंकियों और क्रूर अपराधियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। अपने लिए न्याय मांगने वालों पर लाठियों से प्रहार बर्दाश्त के बाहर है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बुधवार रात को पुनः धरने पर बैठने का ऐलान किया है।

कांग्रेस ने अभ्यार्थियों को लाठीचार्ज की घटना पर सरकार को घेरा है। कांग्रेस की तरफ से कहा गया कि, बिहार में BPSC परीक्षा में धांधली के खिलाफ बेरोजगार युवा कई दिन से प्रदर्शन कर रहे थे। आज बिहार सरकार ने पुलिस भेजकर युवाओं पर लाठी चलवाई। वीडियो में दिख रहा है कि युवा हाथ जोड़ रहे हैं, दया की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन बिहार की बेरहम पुलिस सरकार के आदेशों का पालन करती रही। ये हालात सिर्फ बिहार के युवाओं के नहीं है, आज पूरे देश में युवा नौकरी और रोजगार के लिए लाठी खाने को मजबूर हैं।

पढ़ें :- UP School Closed : यूपी के इस जिले में कल 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे, आदेश जारी

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...