Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना, कहा-उप मुख्यमंत्री जी के क़ाफ़िले के आगे जनता का कोई महत्व नहीं है

अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना, कहा-उप मुख्यमंत्री जी के क़ाफ़िले के आगे जनता का कोई महत्व नहीं है

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक वीडियो शेयर कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, घोसी ने भाजपा की पराजय व महापतन को घोषित कर दिया है। दरअसल, उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है उसमें डिप्टी सीएम ​का काफिला निकलता हुआ दिख रहा है।

पढ़ें :- दारुल उलूम देवबंद परिसर में महिलाओं और लड़कियों की 'No Entry', जानें क्या है वजह?

इस दौरान वहां से गुजर रहे साइकिल सवार व्यक्ति को पुलिसकर्मी धक्का दे देता है, जिसके कारण वो साइकिल सहित गिर जाता है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हेा रही है और इसके जरिए सरकार पर सभी निशाना साध रहे हैं।

पढ़ें :- राहुल गांधी ने बताई एक वोट की ताकत, बोले-आपका एक वोट संविधान, वंचितों के हक़,भागीदारी और आरक्षण की करेगा रक्षा

​अखिलेश यादव ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि, उप्र के उप मुख्यमंत्री जी के क़ाफ़िले के आगे जनता का कोई महत्व नहीं है। वैसे भी घोसी में भाजपा को गिनती के वोट मिल रहे हैं, इस साइकिलवाले का एक वोट और कम हो गया। घोसी ने भाजपा की पराजय व महापतन को घोषित कर दिया है।

Advertisement