Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Akhilesh Yadav बोले- झांसी वाले अब नहीं आएंगे झांसे में,बुंदेलखंड पुकारता है नहीं चाहिए भाजपा सरकार

Akhilesh Yadav बोले- झांसी वाले अब नहीं आएंगे झांसे में,बुंदेलखंड पुकारता है नहीं चाहिए भाजपा सरकार

By संतोष सिंह 
Updated Date

झांसी। Akhilesh Yadav In Jhansi: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शुक्रवार को झांसी में विजय रथ यात्रा (Vijay Rath Yatra) लेकर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार (Yogi Government) पर जमकर हमला बोला। इसके साथ ही तंज कसते हुए कहा कि योगी सरकार (Yogi Government) ने सिर्फ जगहों के नाम बदले हैं। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द यूपी में लोग अपनी सरकार बदलने जा रहे हैं। यादव ने बीजेपी सरकार (BJP Government)  पर तंज कसते हुए कहा कि यूपी में युवाओं, किसानों और व्यापारियों ने योगी सरकार (Yogi Government)  से छुटकारा पाने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि यूपी में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की सरकार बनने से यहां के किसानों को होगा फायदा।

पढ़ें :- MAHARAJGANJ:घरेलू विद्युत कनेक्शन पर छापेमारी,व्यापारियों में आक्रोश
पढ़ें :- कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ...महाराष्ट्र में बोले PM मोदी

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने योगी सरकार (Yogi Government) कहा कि अगर सरकार ने अपना वादा पूरा किया होता है, तो लॉकडाउन में जनता और नौजवानों को परेशान नहीं होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने लैपटॉप, मोबाइल देने का वादा किया था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ये लोग जनता को लैपटॉप क्यों देंगे? सपा अध्यक्ष (SP President) ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे बाबा मुख्यमंत्री तो लैपटॉप चलाना ही नहीं जानते, अगर जानते तो उसकी अहमियत को समझते।

अखिलेश यादव महिलाओं के खिलाफ अन्याय का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के आंकड़ों में कम से कम ये बताना चाहिए कि भारत में महिलाओं और बेटियों पर सबसे ज्यादा अन्याय कहां होता है। उन्होंने कहा कि फर्ज़ी एनकाउंटर में सबसे ज्यादा नोटिस अगर किसी सरकार को मिले हैं। तो वह उत्तर प्रदेश सरकार है। बता दें कि जैसे-जैसे चुनाव पास आ रहे हैं वैसे सपा बीजेपी और और भी ज्यादा हमलावर होती जा रही है।

 

Advertisement