Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. अक्षय कुमार ने कराई आंख की सर्जरी, शूटिंग से ब्रेक लेकर पहुंचे हॉस्पिटल, जानें पूरा मामला?

अक्षय कुमार ने कराई आंख की सर्जरी, शूटिंग से ब्रेक लेकर पहुंचे हॉस्पिटल, जानें पूरा मामला?

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर में शुमार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। डायरेक्टर अनीस बज्मी के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म का केरलम शेड्यूल पूरा करने के तुरंत बाद अक्षय ने मुंबई में अपनी आंखों की एक छोटी सी सर्जरी करवाई है।

पढ़ें :- अक्षय कुमार ने विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म 'वक़्त' को बताया बेहद खास, बोले-हर बाप-बेटे को साथ देखनी चाहिए फिल्म

मिली जानकारी के अनुसार यह सर्जरी उनकी आंखों की रोशनी में सुधार (विजन करेक्शन) के लिए की गई है। लगातार काम में व्यस्त रहने वाले अक्षय अब डॉक्टर की सलाह पर कुछ दिनों का आराम करेंगे ताकि वे पूरी तरह ठीक होकर दोबारा सेट पर लौट सकें। उनके फैंस इस खबर के बाद उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

बिजी वर्क शेड्यूल से रहेंगे दूर

अक्षय कुमार (Akshay Kumar)  की इस सर्जरी को लेकर जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक यह ऑपरेशन बुधवार सुबह, 6 मई को हुआ। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों ने पुष्टि की है कि यह एक मामूली सर्जरी थी जो विजन करेक्शन के लिए जरूरी थी। चूंकि अक्षय पिछले काफी समय से बैक-टू-बैक शूटिंग कर रहे थे, इसलिए केरलम का शेड्यूल खत्म होते ही उन्होंने ऑपरेशन करवाया। अब वे कुछ दिनों तक घर पर ही आराम करेंगे और अपने बिजी वर्क शेड्यूल से दूर रहेंगे।

विद्या बालन के साथ वापसी

पढ़ें :- बेटे को लेकर अभिनेता परेश रावल ने कही बड़ी बात, कहा सिर झुकाकर करता है हर काम

अक्षय कुमार (Akshay Kumar)  की जिस फिल्म की चर्चा हो रही है, उसका नाम अभी तक आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं किया गया है। हालांकि, इस प्रोजेक्ट को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है क्योंकि इसके जरिए अक्षय और विद्या बालन की सुपरहिट जोड़ी सालों बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। साथ ही, अक्षय लगभग 15 साल बाद डायरेक्टर अनीस बज्मी के साथ काम कर रहे हैं।

अक्षय और विद्या के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

काम की बात करें तो 58 साल की उम्र में भी अक्षय कुमार (Akshay Kumar)  की फुर्ती युवाओं को मात देती है। प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ की सफलता के बाद उनके पास ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘हैवान’ और ‘गोलमाल 5’ जैसी बड़ी फिल्मों की कतार लगी है। वहीं, एक्ट्रेस विद्या बालन की बात करें तो वे हाल ही में रितेश देशमुख के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में नजर आई थीं, जो 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

रिकवरी के बाद फिर करेंगे शूटिंग

अक्षय कुमार अपनी प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को लेकर काफी गंभीर रहते हैं। आंखों की इस सर्जरी के बाद वे फिलहाल रिकवरी मोड पर हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि एक छोटा ब्रेक लेने के बाद वे अपनी अधूरी फिल्मों की शूटिंग और प्रमोशन के काम में फिर से जुट जाएंगे।

पढ़ें :- Bhooth Bangla Trailer : 'भूत बंगला' का ट्रेलर रिलीज, अपने पुराने अंदाज में लौट आए हैं अक्षय कुमार
Advertisement