नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने पदभार संभालते ही रूस को अल्टीमेटम दे दिया है। उन्होंने कहा कि रूस यूक्रेन के साथ युद्ध (Russia Ukraine War) जल्द खत्म करे, नहींतो उस पर भारी प्रतिबंध, टैक्स और टैरिफ लगाए जाएंगे। इसी बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) के करीबी और ‘रासपुतिन’ के नाम से मशहूर अलेक्जेंडर दुगिन (Alexander Dugin) ने डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की हत्या की आशंका जताई है।
पढ़ें :- अमेरिका और इजरायल ने ईरान के स्कूल पर की बमबारी 148 बच्चों की मौत, ईरान कर रहा है जवाबी कार्रवाई
बता दें कि अलेक्जेंडर दुगिन (Alexander Dugin) पुतिन के सलाहकार और कट्टर रूसी विचारक माने जाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर ट्रंप जॉन एफ कैनेडी (John F Kennedy) की हत्या से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक करते हैं, तो उन्हें अमेरिकी ‘डीप स्टेट’ द्वारा निशाना बनाया जा सकता है। दुगिन ने कहा कि ट्रंप का यह कदम उनके खिलाफ प्रतिरोध को बढ़ावा देगा। उनकी हत्या, आतंकवादी हमला या अमेरिका में सामाजिक अशांति संभव है।
शपथ ग्रहण के तुरंत बाद डोनॉल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने सीधे तौर पर कहा कि अगर पुतिन युद्ध को खत्म करने के लिए समझौता नहीं करते, तो वह अपने ही हाथों रूस को बर्बाद कर रहे होंगे। यह युद्ध रूस की अर्थव्यवस्था को डुबो रहा है और मुद्रास्फीति के खतरे को बढ़ा रहा है।
रूस के लिए तबाही की चेतावनी
आपको बता दें कि यूरोप में अमेरिकी सेना के पूर्व कमांडर जनरल बेन होजेस ने ट्रंप की बात का समर्थन करते हुए कहा कि रूस बर्बादी की कगार पर है। उन्होंने कहा कि ‘रूसी संघ जल्द ही कई हिस्सों में बंट सकता है। इसका पतन वैसे ही अचानक हो सकता है जैसे सोवियत संघ का हुआ था।
पढ़ें :- 'हमारे देश की सरकार अपना रुख साफ करे कि वो जंग के साथ है या अमन के...' अखिलेश ने मिडिल ईस्ट में तनाव पर केंद्र से किया सवाल
परमाणु हथियारों का खतरा
बताते चलें कि यूक्रेन के अनुसार, तीन साल से चल रहे युद्ध में अब तक 8 लाख से अधिक रूसी सैनिक मारे जा चुके हैं। इस युद्ध ने रूस की अर्थव्यवस्था और मानव संसाधनों पर भारी दबाव डाला है। इसके अलावा आपको बता दें कि होजेस ने आगे कहा कि रूस का पतन होने पर दुनिया को परमाणु हथियारों और तेल-गैस संसाधनों के नियंत्रण को लेकर चिंता करनी होगी। इसके अलावा, शरणार्थियों की नई लहर भी आ सकती है।