Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी पुलिसकर्मियों की 17 नवंबर तक सभी की छुट्टियां रद्द, डीजीपी ने जारी किए आदेश

यूपी पुलिसकर्मियों की 17 नवंबर तक सभी की छुट्टियां रद्द, डीजीपी ने जारी किए आदेश

By santosh singh 
Updated Date

दिल्ली। दिवाली और छठ सहित सभी त्योहारों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 5 नवंबर से 17 नवंबर 2026 तक प्रदेश भर के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। इस संबंध में डीजीपी राजीव कृष्ण (DGP Rajeev Krishna)  ने निर्देश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार, सामान्य परिस्थितियों में किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी को अवकाश नहीं दिया जाएगा। केवल अपरिहार्य और विशेष परिस्थितियों में ही संबंधित अधिकारियों को छुट्टी मंजूर करने का अधिकार होगा।

पढ़ें :- Cyclonic Arnab : 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है, 14 मीटर तक उठेंगी समुद्री लहरें, कब होगा टकराव?

डीजीपी राजीव कृष्ण (DGP Rajeev Krishna) ने प्रदेश के सभी डीजी, एडीजी, आईजी, डीआईजी और जिलों के एसएसपी को निर्देश दिए हैं कि इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ पूजा और देव दीपावली जैसे प्रमुख त्योहारों को देखते हुए पुलिस बल को पूरी तरह अलर्ट मोड में रखने के लिए यह फैसला लिया गया है। सभी जिला पुलिस प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करें।

Advertisement