Alwar Factory Fire : राजस्थान के अलवर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां पर एक टपूकड़ा फैक्ट्री में आग लगने से कई मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गयी है। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें राहत बचाव कार्य में लगी हुई। अब तक 7 मजदूरों के शव निकाले जा चुके हैं, जो जलकर मानव कंकाल बन गए थे।
पढ़ें :- परी रेस्टोरेंट अग्निकांड के बाद आतिशबाजी का वीडियो आया सामने, कारो से आतिशबाजी करने वाले एक्सपोर्टर के बेटों पर हुई एफआईआर
जानकारी के अनुसार, यह आग दुर्घटना भिवाड़ी खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित खुशखेड़ा गत्ता फैक्ट्री प्लॉट संख्या जी-1-118 बी में सोमवार सुबह सुबह नौ बजे के आसपास हुई। आग एक निजी औद्योगिक इकाई में लगी, जिसने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। 9 बजकर 22 मिनट पर पुलिस कंट्रोल रूम से रीको फायर बिग्रेड को आग लगने की जानकारी मिली। फैक्ट्री से कुछ लोगों के फंसे होने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
बताया जा रहा है कि घटना के वक्त 20-25 लोग फैक्ट्री में काम कर रहे थे। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, दमकल दल, बचाव टीम और एंबुलेंस तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। आग लगने के कारणों की जांच प्रारंभ कर दी गई है। घटना के बाद प्रशासन ने इसकी मजिस्ट्रेट जांच के संकेत दिए हैं। आग दुर्घटना से औद्योगिक क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल व्याप्त है।