Benefits of mint leaves: गर्मियों के मौसम में तमाम तरह की छोटी मोटी दिक्कतों से छुटकारा पाने के लिए पुदीने का इस्तेमाल कर सकती है। पुदीने की तासीर ठंडी होती है। इसका सेवन से तमाम दिक्कतों से छुटकारा तो मिलता ही है पेट को अच्छा रखता है।
पढ़ें :- Intereesting Facts : जब दुनिया को भारत ने सिखाया शैम्पू करना, राजघराने की महिलाएं करती थीं आयुर्वेदिक शैम्पू का इस्तेमाल
पुदीने के पत्ते (mint leaves) एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर से भरपूर होते है। इसका सेवन करने से पाचन बेहतर होता है और कब्ज, एसिडिटी और अपच से छुटकारा दिलाता है। गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए पुदीना फायदेमंद होता है। इसका सेवन शरीर को ठंडक पहुंचाता है और डिहाइड्रेशन से छुटकारा दिलाता है। पुदीने के पत्तों (mint leaves) में विटामिन सी, ए और दूसरे न्यूट्रिशन हमारी इम्युनिटी बेहतर करता है।
अगर किसी को बलगम की समस्या रहती है तो पुदीने का पत्ता (mint leaves) सीने में जमा बलकम और जकड़न से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसके लिए बस पुदीने के पत्तों (mint leaves) को चबाकर खाने से बलगम और अस्थमा में फायदा करता है। इतना ही नहीं पुदीना स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। पुदीना में विटामिन सी, एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण स्किन को तमाम इंफेक्शन को कम करता है।