पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर ने नौतनवा विधानसभा की सियासत में जबरदस्त हलचल पैदा कर दी है। इस फोटो में नौतनवा विधानसभा की पूर्व विधायक और कांग्रेसी नेता अमन मणि त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ नजर आ रहे हैं। जैसे ही यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से फैली, क्षेत्र की राजनीति अचानक गर्म हो गई और चर्चाओं का बाजार तेज़ी से गुलजार हो उठा।
पढ़ें :- Groundwater Turns Toxic : CSIR-IITR की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, वाराणसी, उन्नाव, अमरोहा समेत पूर्वी यूपी के पानी में मिला यूरेनियम
जानकार बताते हैं कि अमन मणि त्रिपाठी, पूर्व राज्य मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के बेटे हैं और नौतनवा विधानसभा से चुनाव लड़ते रहे हैं। ऐसे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ उनका यह संयुक्त फोटो कई राजनीतिक संकेतों की ओर इशारा करता हुआ देखा जा रहा है।
फोटो वायरल होते ही नौतनवा में तरह-तरह के कयास लगने लगे—
क्या अमन मणि त्रिपाठी भाजपा का रुख करेंगे?
क्या नौतनवा में नया राजनीतिक समीकरण तैयार हो रहा है?
पढ़ें :- उत्तर प्रदेश: लखनऊ-देवरिया-सुल्तानपुर-गोंडा में पेट्रोल पंपों पर भीड़, अफवाह से मची अफरा-तफरी । गोरखपुर DM और SSP सड़क पर उतरें
क्या यह तस्वीर भावी गठजोड़ की शुरुआत है?
स्थानीय राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज़ है कि यदि अमन मणि त्रिपाठी भाजपा में शामिल होते हैं तो नौतनवा की सियासत में बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। समर्थक और विरोधी दोनों पक्ष इस तस्वीर को अपने-अपने राजनीतिक नजरिए से देख रहे हैं।