Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. BJP ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए अमरपाल मौर्य, हनुमान मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना

BJP ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए अमरपाल मौर्य, हनुमान मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भाजपा के पदाधिकारियों की नई टीम का सोमवार को एलान हो गया। नितिन नवीन की अध्यक्षता वाली पार्टी ने आज कुल 65 सदस्यीय नई टीम का एलान किया है। नए पदाधिकारियों में कई चौंकाने वाले बदलाव हुए हैं। इसमें राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य को भाजपा ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।

पढ़ें :- सीएम योगी ने सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले - बाबरी के भक्त कभी भी बजरंग बली के भक्त नहीं हो सकते,

ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अमरपाल मौर्य ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी तस्वीर को शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि, नई जिम्मेदारी, नई ऊर्जा…आज भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मुझे भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व सौंपे जाने के उपरांत दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर पहुंचकर प्रभु श्री हनुमान जी की पूजा-अर्चना एवं दर्शन किए।

इस नई जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक एवं सफलतापूर्वक निर्वहन कर सकूं, जनसेवा और संगठन के प्रति अपने दायित्वों को पूरी ईमानदारी से निभा सकूं तथा नेतृत्व और समर्पित कार्यकर्ताओं के विश्वास पर खरा उतर सकूं इसी कामना के साथ प्रभु श्री हनुमान जी से प्रार्थना की। इस अवसर पर उपस्थित सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

पढ़ें :- 'मुन्नी से ज्यादा सपा बदनाम, PDA का फुलफॉर्म- पक्के-दलाल-अराजक...' बीजेपी पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल के बिगड़े बोल
Advertisement