1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. ‘भाजपा आचार संहिता का उल्लंघन कर शिक्षक-स्नातक विधान परिषद चुनाव जीतने की कर रही है साज़िश’

‘भाजपा आचार संहिता का उल्लंघन कर शिक्षक-स्नातक विधान परिषद चुनाव जीतने की कर रही है साज़िश’

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष (National President) अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गुरुवार को वीडियो शेयर कर आरोप लगाया कि भाजपा आचार संहिता के ख़िलाफ़ जाकर अधिकारियों और स्कूल-कॉलेज प्रबंधकों पर दबाव डालकर ग़ैरक़ानूनी रूप से शिक्षक-स्नातक विधान परिषद चुनावों (Teacher-Graduate Legislative Council elections) को जीतने की साज़िश कर रही है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष (National President) अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गुरुवार को वीडियो शेयर कर आरोप लगाया कि भाजपा आचार संहिता के ख़िलाफ़ जाकर अधिकारियों और स्कूल-कॉलेज प्रबंधकों पर दबाव डालकर ग़ैरक़ानूनी रूप से शिक्षक-स्नातक विधान परिषद चुनावों (Teacher-Graduate Legislative Council elections) को जीतने की साज़िश कर रही है। उन्होंने कहा कि सबके वीडियो बनाए जाएंगे और FIR भी कराई जाएगी। इस लोकतांत्रिक अपराध में संलिप्त हर किसी के विरुध्द मुक़दमा दर्ज़ करवाकर सज़ा दिलवाई जाएगी।

पढ़ें :- UP News : 12 आईपीएस अधिकारियों की तैनाती, लखनऊ कमिश्नरेट में शिवांक चौधरी को मिली जिम्मेदारी, पढ़िए लिस्ट

अखिलेश यादव ने कहा कि जब मुक़दमा चलेगा और सज़ा होगी तो कोई भाजपाई इन दोषी अधिकारियों को बचाने नहीं आएगा। भाजपाई विधानपरिषद में होंगे और चुनावी घपला करनेवाले अधिकारी जेल में होंगे। भाजपा किसी की सगी नहीं है। न कोई बचेगा, न किसी को छोड़ा जाएगा। जय संविधान-जय हिंदुस्तान!

पढ़ें :- सपा डूबता जहाज, 2027 में हो जाएगा सफाया, ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन से एनडीए को कोई नुकसान नहीं : जयवीर सिंह
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...