Amavasya ke Totke : व्यापार में सफलता प्राप्त करने के लिए ईश्वर की आवश्यक है। ज्योतिष शास्त्र में अमावस्या को विशेष तिथि माना गया है। पौराणिक मान्यता है कि इस दिन किए गए उपाय, टोटके शुभ फल प्रदान करते हैं। मान्यता है कि अमावस्या पर किए गए उपाय से किस्मत बदल जाती है। जीवन में आ रही समस्त परेशानियों को दूर हो जाती है। ये उपाय अवश्य आजमाने चाहिए।
पढ़ें :- Holi Chandra Grahan: होली पर लग रहा चन्द्र-ग्रहण, होलिका दहन के दिन भद्रा का साया, जानें- पूरी डिटेल्स
1.उधार धन न मिल पा रहा है तो पूर्णिमा या अमावस्या की रात को कपूर और 21 लौंग को माता लक्ष्मी के समक्ष जलाएं और उनसे समस्या को दूर करने की प्रार्थना करें।
2. अमावस्या के दिन जीव जन्तुओं को भोजन कराने का विशेष महत्व है।
3. अमावस्या के दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद आटे की गोलियां बनाएं। गोलियां बनाते समय भगवान का नाम लेते रहें। इसके बाद समीप स्थित किसी तालाब या नदी में जाकर ये आटे की गोलियां मछलियों को खिला दें। इस उपाय से आपके जीवन की अनेक परेशानियों का अंत हो सकता है।
3. शाम के समय घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक लगाएं। बत्ती में रूई के स्थान पर लाल रंग के धागे का उपयोग करें। साथ ही दीये में थोड़ी-सी केसर भी डाल दें। यह मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का उपाय है।