1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP weather alert: भीषण गर्मी के बीच मिल सकती है राहत, हल्की बारिश के साथ लू की भी चेतावनी

UP weather alert: भीषण गर्मी के बीच मिल सकती है राहत, हल्की बारिश के साथ लू की भी चेतावनी

उत्तर प्रदेश में इन दिनों गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। अप्रैल महीने की शुरूआत होते ही भीषण गर्मी से लोग जूझ रहे हैं। इस गर्मी के बीच मंगलवार को मौसम विभाग ने एक बड़ा अपडेट दिया है। मौसम विभाग की माने तो बुधवार को पूर्वी तराई के हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे लोगों को राहत मिलेगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP weather alert: उत्तर प्रदेश में इन दिनों गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। अप्रैल महीने की शुरूआत होते ही भीषण गर्मी से लोग जूझ रहे हैं। इस गर्मी के बीच मंगलवार को मौसम विभाग ने एक बड़ा अपडेट दिया है। मौसम विभाग की माने तो बुधवार को पूर्वी तराई के हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे लोगों को राहत मिलेगी।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से बताया गया कि, यूपी के पूर्वी-तराई इलाकों महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, गोरखपुर, बस्ती आदि में गरज-चमक संग बूंदाबांदी के संकेत हैं। कहीं-कहीं वज्रपात के भी आसार हैं। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में तेज धूप और लू का भी सामना करना पड़ेगा।

​देखने को मिल सकती है बूंदाबांदी
सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगल तीन से चार दिन तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हिटपुट बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। वहीं तात्कालिक तौर पर पारे में 2 से 4 डिग्री की गिरावट की संभावना है। बीते कुछ दिनों से दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के जिलों, बुंदेलखंड और यूपी के दक्षिण पूर्वी जिलों में लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

गरज-चमक संग वज्रपात की संभावना
देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर व आसपास के इलाकों में।

पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...