Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शंकराचार्य विवाद के बीच डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने 100 बटुकों को किया सम्मानित, बोले-चोटी खींचने वालों को लगेगा पाप

शंकराचार्य विवाद के बीच डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने 100 बटुकों को किया सम्मानित, बोले-चोटी खींचने वालों को लगेगा पाप

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। माघ मेला में बटुकों के साथ हुई बदसलूकी के मामले में भाजपा सरकार दो खेमों में बंटी नजर आ रही है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बीते दिनों बटुकों से हुई बदसलूकी पर नाराजगी जाहिर की थी। साथी ही कहा था कि, बटूकों से बदसलूकी करने वालों को पाप लगेगा। अब डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अपने आवास पर करीब 100 से बटुकों को सम्मानित किया है और उनके ऊपर पुष्पवर्षा भी की। यही नहीं, तिलक लगाकर उनका स्वागत भी किया। इस मौके पर कहा कि, चोटी खींचने वालों को पाप लगेगा। शंकराचार्य विवाद के बीच ब्रजेश पाठक का यह सम्मान डैमेज कंट्रोल से जोड़कर देखा जा रहा है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव की राजनीति ने बार-बार गैर-जिम्मेदाराना रवैया दिखाया, तुष्टिकरण के वोट बैंक की राजनीति करना बन गई है उनकी पहचान: केशव मौर्य

दरअसल, प्रयागराज में चल रहे माघ मेला में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का विवाद अभी तक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों बिना नाम लिए उन्हें उन्हें कालनेमि तक कह दिया था। बजट सत्र के दौरान भी उन्होंने कहा था कि, खुद को शंकराचार्य नहीं लिख सकता। इन सबके बीच डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बटुकों को अपने आवास पर बुलाकर सम्मानित किया है। इससे साफ है कि, सरकार के इशारों पर डमैज कंट्रोल की प्रक्रिया चल रही है। या फिर सरकार के लोग दो खेमों में बंट गए हैं।

इससे पहले केशव प्रसाद मौर्य का भी माघ मेला के दौरान शंकराचार्य के समर्थन में बयान आया था। उन्होंने कहा था कि, शंकराचार्य पूज्यनीय हैं। उन्होंने शंकराचार्य से स्नान करने का आग्रह करते हुए मामले को खत्म करने का आग्राह किया था। केशव मौर्य के इस बयान के बाद कई तरह की बातें कही जा रही थीं। हालांकि, अब प्रदेश के दूसरे डिप्टी सीएम भी उनके समर्थन में उतर गए हैं।

बता दें कि, सीएम योगी के इस बयान को लेकर विपक्ष विशेषकर सपा सरकार को घेर रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि दूसरों से सर्टिफिकेट मांगने वालों से यदि सर्टिफिकेट मांग लिया जाए तो वह कौन सा सर्टिफिकेट देंगे? शकंराचार्य को लेकर प्रदेश की राजनीति में गहमागहमी चल रही है। इसी बीच ब्रजेश पाठक ने बटुकों को सम्मानित किया। राजनीतिक पंडित इसे डैमेज कंट्रोल से जोड़कर देख रहे हैं।

 

पढ़ें :- जयंत चौधरी और नरेश टिकैत के बीच बढ़ी तकरार, 'हलवाई के ततैया' से लेकर 'मुझे मीठे का कोई शौक नहीं' तक पहुंची बात

 

Advertisement