1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Iran-Israel War: इजरायल और अमेरिका से युद्ध के बीच नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई का आया पहला और बड़ा बयान

Iran-Israel War: इजरायल और अमेरिका से युद्ध के बीच नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई का आया पहला और बड़ा बयान

ईरान के नए सर्वोच्च नेता आयातुल्ला मोजतबा खामेनेई का पद संभालने के बाद पहला और बड़ा बयान आया है। इजरायल और अमेरिका के साथ जारी जंग पर उनका बयान सरकारी टेलीविजन पर एक समाचार एंकर ने पढ़ा। हालांकि, वो टीवी पर नजर नहीं आए लेकिन उनके बयान को पूरे देश में दिखाया गया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Iran-Israel War: ईरान के नए सर्वोच्च नेता आयातुल्ला मोजतबा खामेनेई का पद संभालने के बाद पहला और बड़ा बयान आया है। इजरायल और अमेरिका के साथ जारी जंग पर उनका बयान सरकारी टेलीविजन पर एक समाचार एंकर ने पढ़ा। हालांकि, वो टीवी पर नजर नहीं आए लेकिन उनके बयान को पूरे देश में दिखाया गया।

पढ़ें :- ईरान से नहीं बनी बात तो भारत-चीन के जहाजों को होर्मुज पर रोकने की तैयारी में ट्रंप : रिपोर्ट

इजरायल और अमेरिका से चल रहे युद्ध पर आयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने साफा कहा कि, होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने का इस्तेमाल ताकत के रूप में किया जाना चाहिए। खाड़ी के अरब पड़ोसी देशों पर हमले जारी रहेंगे। साथ ही कहा कि, ईरान अपने पड़ोसी देशों के साथ मित्रता चाहता है और अब केवल अमेरिका के ठिकानों को निशाना बना रहा है, जिस पर हमले जारी रहेंगे।

मोजतबा खामेनेई ने देश से एकजुटता आह्वान किया और कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद रखा जाएगा, ताकि ईरान के दुश्मनों पर दबाव बनाया जा सके। उन्होंने कहा, हम अपने शहीदों के खून का बदला लेंगे। वहीं, मोजतबा खामेनेई के दिखाई नहीं देने पर चर्चा की जा ही है। मीडिया रिपोर्टस की माने तो युद्ध के दौरान शुरूआती हमलों में उनकों चोटें आईं थीं। वहीं, अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता और उनके पिता अयातुल्ला अली खामेनेई व उनके परिवार के कई सदस्य मारे गए थे।

 

पढ़ें :- US-ईरान शांतिवार्ता का नहीं निकला कोई नतीजा, जेडी वेंस बोले- बातचीत बिना किसी समझौते के हुई समाप्त
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...