Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, बोले- ममता का कोई मुकाबला नहीं, उनकी नेतृत्व क्षमता और टीएमसी का प्रभुत्व है बेजोड़

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, बोले- ममता का कोई मुकाबला नहीं, उनकी नेतृत्व क्षमता और टीएमसी का प्रभुत्व है बेजोड़

By संतोष सिंह 
Updated Date

आसनसोल। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) के बीच रविवार को तृणमूल कांग्रेस पार्टी के लोकसभा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा (TMC MP Shatrughan Sinha) ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की नेतृत्व क्षमता और टीएमसी का प्रभुत्व बंगाल में बेजोड़ है। उन्होंने कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले कोई मुकाबला नहीं है। सांसद ने मीडिया से बातचीत में कहा जब बंगाल की प्रतिष्ठा की बात आती है, तो जनता एकजुट रहती है और जानती है कि ममता बनर्जी (Mamata Banerjee)  बंगाल की मां, बहन और बेटी हैं।

पढ़ें :- 'जो डरते हैं, वो मरते हैं...' ईद के जश्न में CM ममता बनर्जी का SIR पर बड़ा बयान

BJP बंगाल में नहीं जीतेगी, उन्होंने हर जगह सिर्फ़ वोट की चोरी करके ही जीत हासिल की है

TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा (TMC MP Shatrughan Sinha)  ने कहा कि R G Kar मेडिकल कॉलेज की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण थी, लेकिन TMC और ममता बनर्जी (Mamata Banerjee)  का इससे कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि BJP बंगाल में नहीं जीतेगी। उन्होंने हर जगह सिर्फ़ वोट की चोरी करके ही जीत हासिल की है। इतिहास में पहली बार, चुनावों के दौरान बंगाल से 50 से ज़्यादा अधिकारियों का तबादला किया गया।

जब बंगाल की प्रतिष्ठा का सवाल उठता है, तो बंगाल की जनता एकजुट होकर खड़ी हो जाती है

शत्रुघ्न सिन्हा ( Shatrughan Sinha) ने कहा कि पूरी दुनिया मानती है कि जब बंगाल, ममता बनर्जी के नेतृत्व और TMC की पकड़ की बात आती है, तो कोई मुकाबला नहीं है, जब बंगाल की प्रतिष्ठा का सवाल उठता है, तो बंगाल की जनता एकजुट होकर खड़ी हो जाती है और जानती है कि ममता बनर्जी (Mamata Banerjee)  बंगाल की माँ, बहन और बेटी हैं। बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) दो चरणों में होंगे पहला 23 अप्रैल और दूसरा 29 अप्रैल। दोनों चरणों की मतगणना 4 मई को होगी। पहले चरण में 152 विधानसभा सीटें शामिल हैं, जबकि दूसरे चरण में 142 सीटें।

पढ़ें :- यह प्रशासनिक कार्रवाई नहीं, बल्कि उच्चतम स्तर का राजनीतिक हस्तक्षेप है...अधिकारियों के हटाए जाने पर चुनाव आयोग पर बरसीं ममता बनर्जी
Advertisement