Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. असम में वोटिंग के बीच सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने मां कामाख्या के किए दर्शन, पत्नी रिनिकी भुइयां की भी रहीं मौजूद

असम में वोटिंग के बीच सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने मां कामाख्या के किए दर्शन, पत्नी रिनिकी भुइयां की भी रहीं मौजूद

By Abhimanyu 
Updated Date

Assam Voting 2026 Live : देश के दो राज्यों और एक केंद्र शासित में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। जिनमें असम, केरलम और पुडुचेरी में मतदान सुबह 7 बजे से एक ही चरण में वोटिंग जारी है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। इस बीच, असम के सीएम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा अपनी पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा के साथ मां कामाख्या मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचे।

पढ़ें :- पिछली सरकारों ने पाकिस्तान पर दिखाया नरम रुख, बंगाल में अवैध प्रवासियों को नहीं बसने देंगे- भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन

असम के सीएम और जालुकबारी से उम्मीदवार हिमंत बिस्वा सरमा गुवाहाटी के मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद कहा, “आज असम में चुनाव हैं। मैं सौभाग्यशाली हूं कि आज मुझे मां कामाख्या के दर्शन करने का अवसर मिला। मैंने असम की जनता के कल्याण के लिए प्रार्थना की।”

बता दें कि असम में 126 विधानसभा सीटों के चुनाव में 722 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है। वोटिंग के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, हजारों पुलिसकर्मी और केंद्रीय बल तैनात हैं। चुनाव के नतीजे 4 मई घोषित किए जाएंगे।

Advertisement