Bollywood: 200 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर चुके अमिताभ बच्चन आज 83 साल की उम्र में भी लगातार काम कर रहे हैं और अपनी मेहनत से फैंस को हैरान कर रहे हैं। जहां इस उम्र में लोग आराम करना पसंद करते हैं, वहीं ‘बिग बी’ का कहना है कि अगर वह एक दिन भी काम न करें तो उन्हें बोरियत होने लगती है। अपने लेटेस्ट ब्लॉग में उन्होंने बताया कि खाली बैठना उनके लिए मुश्किल होता है और एक दिन भी बिना काम के उन्हें उलझन और बेचैनी महसूस होती है। यही वजह है कि आने वाले दो सालों में भी उनका शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है।
पढ़ें :- राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले के बाद सलमान खान ने ली राहत की सांस, नहीं जाएंगे जेल, केस में आया बड़ा ट्विस्ट
इन बड़ी फिल्मों में दिखेंगे बिग बी
सबसे चर्चित प्रोजेक्ट Kalki 2898 AD का सीक्वल ‘कल्कि 2’ है, जिसमें अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा के दमदार किरदार में वापसी करेंगे। इस फिल्म में प्रभास और दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगे। साइंस-फिक्शन और मिथोलॉजी के मेल से बनी यह फिल्म इस साल रिलीज हो सकती है।
इसके अलावा Brahmāstra Part 2: Dev में भी बिग बी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। ‘ब्रह्मास्त्र’ के इस दूसरे भाग में वह गुरु के किरदार को आगे बढ़ाएंगे, जबकि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी अपनी भूमिकाओं में लौटेंगे।
कोर्टरूम ड्रामा Section 84 में अमिताभ बच्चन एक गंभीर और प्रभावशाली किरदार निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म कानून, न्याय और इमोशंस पर आधारित है और 19 नवंबर 2026 को रिलीज हो सकती है।
पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार
वहीं, मेगा बजट फिल्म Ramayana: Part 1 में उनके शामिल होने की खबरें भी सामने आ रही हैं। माना जा रहा है कि वह जटायु के रोल या वॉइसओवर में नजर आ सकते हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। टीवी पर भी कायम रहेगा जलवा, फिल्मों के साथ-साथ अमिताभ बच्चन टीवी के सबसे लोकप्रिय शो कौन बनेगा करोड़पति के नए सीजन में भी नजर आएंगे।
काम ही है असली जुनून
अमिताभ बच्चन का मानना है कि काम ही उन्हें ऊर्जा देता है। यही वजह है कि 83 की उम्र में भी वह लगातार नए प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। आने वाले समय में भी उनका यह जुनून यूं ही बरकरार रहने वाला है, जो उन्हें बॉलीवुड का असली ‘शहंशाह’ बनाता है।