1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवा पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंटी को दबोचा,कोर्ट के आदेश पर भेजा जेल

नौतनवा पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंटी को दबोचा,कोर्ट के आदेश पर भेजा जेल

नौतनवा पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंटी को दबोचा, कोर्ट के आदेश पर भेजा जेल

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत नौतनवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनबीडब्ल्यू वारंटी रामअवध को गिरफ्तार कर लिया।

पढ़ें :- बहू को बचाने आई ताई, भतीजे ने कुल्हाड़ी से काट डाला; सीतापुर में दिनदहाड़े हत्या से सनसनी

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ (PPS) के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवा/फरेंदा अनिरुद्ध कुमार (PPS) के पर्यवेक्षण में थाना नौतनवा पुलिस की टीम ने बुधवार सुबह छापेमारी कर वारंटी रामअवध पुत्र गया यादव, निवासी ग्राम गनेशपुर, उम्र लगभग 36 वर्ष, को दबोचा। अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा संख्या 12880/2024, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत गैर जमानती वारंट जारी था।

पुलिस टीम ने आरोपी को उसके घर ग्राम गनेशपुर से दिनांक 08 अप्रैल 2026, समय 9:10 बजे सुबह गिरफ्तार किया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रेषित किया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

– उपनिरीक्षक शेर बहादुर यादव, थाना नौतनवा

पढ़ें :- आग़ाज फाउंडेशन ने 25 गरीब बच्चियों को वितरित की स्कूल ड्रेस, खिले चेहरे

– हेड कांस्टेबल रामनिवास यादव, थाना नौतनवा

पुलिस की यह कार्रवाई अभियान के दौरान वांछित अपराधियों पर लगातार कसते शिकंजे का एक और उदाहरण है।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...