Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. 32 साल बाद अमिताभ-रजनीकान्त पर्दे पर मचाएंगे धमाल, इस फिल्म में नजर आएंगे दिग्गज

32 साल बाद अमिताभ-रजनीकान्त पर्दे पर मचाएंगे धमाल, इस फिल्म में नजर आएंगे दिग्गज

By Abhimanyu 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और द थलाइवा रजनीकांत को फैंस भगवान की तरह पूजते हैं, दोनों ने कई दशकों तक फिल्म जगत पर राज किया है। इसके साथ ही दोनों कई फिल्मों में एक साथ नजर भी आए। हालांकि दोनों दिग्गज अभिनेता लंबे समय से किसी फिल्म में एक साथ नजर नहीं आए। अब यह इंतजार खत्म होता दिख रहा है।

पढ़ें :- आदित्य से ब्रेकअप की खबरों के बीच जिम के बाहर स्पॉट हुईं अनन्या, मुस्कुराहट ने खोल दिया दिल का हाल

दरअसल, करीब 32 सालों के बाद अमिताभ बच्चन और रजनीकान्त के साथ पर्दे पर नजर आएंगे। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म ‘थलाइवर 170’ में रजनीकान्त के साथ अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे। इस फिल्म में रजनीकान्त मुख्य किरदार निभाएंगे और अमिताभ भी एक अहम रोल करते नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग साल के अंत में शुरू हो सकती है।

गौरतलब है कि अमिताभ और रजनीकान्त की जोड़ी पर्दे पर धमाल मचाती रही है। दोनों ने ‘हम’, ‘गिरफ्तार’ और ‘अंधा कानून’ समेत कई फिल्मों में एक साथ काम किया था। उस समय फैंस ने दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया था।

 

पढ़ें :- Vicky Kaushal और Tripti Dimri के बाद अब Bad News में हुई Ananya Pandey की एंट्री
Advertisement