नई दिल्ली: बॉलीवुड की लेजेंडरी एक्ट्रेस मधुबाला की बायोपिक को लेकर सोशल मीडिया पर काफी खबरें चल रही हैं, जिनमें कहा जा रहा था कि अनीत पड्डा फिल्म में उनका रोल निभाएंगी, लेकिन अब इंडस्ट्री के सूत्रों ने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया है। एक सोर्स ने साफ किया कि अनीत पड्डा का नाम मधुबाला बायोपिक से जोड़ना एकदम गलत है। दावा किया गया है कि अनीत पड्डा को लेकर जो भी खबरें उड़ रही हैं, उनमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है। ये दावे पूरी तरह से बेबुनियाद हैं।
पढ़ें :- बॉक्स ऑफिस के बाद ओटीटी पर अहान पांडे-अनीत पड्डा की फिल्म'सैयारा' की धूम, नेटफ्लिक्स पर बनी नंबर वन
मधुबाला इंडियन सिनेमा का एक बहुत बड़ा नाम हैं, इसलिए इन अफवाहों ने फिल्म प्रेमियों के बीच काफी हलचल मचा दी थी। पर सोर्स ने फिर से जोर देकर कहा कि अनीत पड्डा के प्रोजेक्ट से जुड़ने की बात सिर्फ एक अफवाह है और फिलहाल ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है। बता दें कि अनीत पड्डा साल 2025 में अहान पांडे के साथ सैयारा में नजर आईं। ये अहान की डेब्यू फिल्म थी और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार परफॉर्म किया था। मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को हर वर्ग के दर्शकों ने खूब प्यार दिया और इस फिल्म की लाइफटाइम कलेक्शन 570 करोड़ की कलेक्शन की।
सैयारा से पहले अनीत, सलाम वैंकी में नजर आई थीं। ये फिल्म काजोल और लीड स्टार विशाल जेठवा को लेकर सुर्खियों में रही। अनीत पड्डा को लाइमलाइट सैयारा से मिली। इस फिल्म में उनका सादा अंदाज फैन्स को पसंद आया। उनकी खूबसूरती और अहान के साथ केमिस्ट्री फिल्म की यूएसपी बनी। यही वजह रही जब मधुबाला की बायोपिक से अनीत का नाम जुड़ा तो फैन्स को इसके फर्स्ट लुक का इंतजार था लेकिन अब ये बात साफ हो गई है।