नई दिल्ली। अयोध्या में ‘श्री रामभूमि’ (Film Shri Rambhumi) की शूटिंग चल रही है। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर (Bollywood actor Anupam Kher) ने आखिरकार फिल्म में अपने किरदार के बारे में फैंस को बता दिया है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपना पहला लुक (First Look) शेयर करते हुए कन्फर्म किया कि वह दिवंगत VHP नेता अशोक सिंघल (Late VHP leader Ashok Singhal) का रोल निभाएंगे। खेर ने इसे अपने करियर के सबसे अहम किरदारों में से एक बताया।
पढ़ें :- Video : महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन कर अनुपम खेर ने लिखा- 'आत्मा को अलग ही शांति...'
अनुपम खेर (Anupam Kher) का लुक अनुपम खेर ने X पर ‘श्री रामभूमि’ के सेट से कई तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में वह सफेद कुर्ता-पायजामा पहने और गले में पारंपरिक अंगोछा डाले हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने माथे पर लाल-सफेद तिलक लगाया है और चश्मा भी पहना है, जिससे उनका लुक पूरा हो रहा है।
‘श्री रामभूमि’ में अनुपम खेर कौन सा निभाएंगे किरदार ?
तस्वीरें शेयर करते हुए अनुपम खेर (Anupam Kher) ने बताया कि वह ‘श्री रामभूमि’ में अशोक सिंघल (Ashok Singhal) का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब सोशल मीडिया पर उनके लुक की तस्वीरें वायरल होने लगीं, तो उन्हें लगा कि यह सही समय है कि वह खुद अपने फ़ैन्स के साथ अपने किरदार की जानकारी शेयर करें।
अब जबकि मेरे द्वारा निभाए जा रहे किरदार की कुछ तस्वीरें मीडिया में आ चुकी हैं, तो मुझे लगा कि आप सबको मैं ख़ुद ही बता दूँ कि मैं किस भूमिका में नज़र आने वाला हूँ।
फ़िल्म ‘ श्री रामभूमि’ में मैं श्री अशोक सिंघल जी की भूमिका निभा रहा हूँ!! एक ऐसे व्यक्तित्व, जिन्होंने श्रीराम… pic.twitter.com/We9i6qj32g— Anupam Kher (@AnupamPKher) July 10, 2026
एक्टर ने किया पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट करते हुए अनुपम खेर (Anupam Kher) ने लिखा कि ‘अब जबकि मेरे द्वारा निभाए जा रहे किरदार की कुछ तस्वीरें मीडिया में आ चुकी हैं, तो मुझे लगा कि आप सबको मैं खुद ही बता दूं कि मैं किस भूमिका में नजर आने वाला हूं।
‘फिल्म ‘श्री रामभूमि’ में मैं श्री अशोक सिंघल जी की भूमिका निभा रहा हूं। एक ऐसे व्यक्तित्व, जिन्होंने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन को अपनी पूरी निष्ठा, दृढ़ संकल्प और समर्पण से दिशा दी। वे केवल एक नेता नहीं, बल्कि प्रभु श्रीराम के अनन्य सेवक थे। उनकी आस्था, उनकी संवेदनशीलता और उनके अटूट विश्वास ने इस आंदोलन को एक नई ऊर्जा दी। अंत में अनुपम खेर (Anupam Kher) ने लिखा कि ‘इतिहास के ऐसे व्यक्तित्व को पर्दे पर ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ जीवंत करना मेरे लिए एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मैं पूरी निष्ठा से अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा। आप सबके आशीर्वाद और शुभकामनाओं की आवश्यकता रहेगी। जय श्री राम!’
मंदिर से जुड़े विवाद पर रिएक्शन
गौरतलब है कि हाल ही में अनुपम खेर (Anupam Kher) से मंदिर प्रोजेक्ट से जुड़े कथित घोटाले के विवाद के बारे में भी पूछा गया था। इस सवाल का जवाब देते हुए एक्टर ने कहा कि ऐसे आरोपों से मंदिर में लोगों की आस्था पर असर नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि चोर हर जगह होते हैं। इससे मंदिर की गरिमा या प्रतिष्ठा कम नहीं होती। इस मंदिर को बनने में 500 साल लगे। अगर कुछ लोग ऐसी हरकतें करते हैं, तो इससे मंदिर की पवित्रता पर असर नहीं पड़ना चाहिए।
प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो, अनुपम खेर (Anupam Kher) आखिरी बार हिंदी ड्रामा ‘तन्वी: द ग्रेट’ में दिखे थे, जो 2025 में रिलीज़ हुई थी। इसे उन्होंने खुद डायरेक्ट भी किया था।