Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. Anupamaa Actress Madhavi Gogate Death: कोरोना ने ली एक और कलाकार की जान, मनोरंजन जगत में शोक की लहर

Anupamaa Actress Madhavi Gogate Death: कोरोना ने ली एक और कलाकार की जान, मनोरंजन जगत में शोक की लहर

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Anupamaa Actress Madhavi Gogate Death: टीवी के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ (Anupamaa) के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। शो में रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) की मां का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस माधवी गोगटे का निधन (Madhavi Gogate passed away) हो गया है। माधवी गोगटे 21 नंवबर को इस दुनिया को अलविदा कह कर चली गईं। उनके निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है।

पढ़ें :- Ankita Lokhande के हाथ में लगी भयानक चोट, हॉस्पिटल से एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर

खबरों के अनुसार माधवी कुछ दिनों से कोरोनावायरस से संक्रमित थीं और मुंबई के सेवेन हिल्स अस्पताल में भर्ती थीं। वह 58 साल की थीं और कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी थीं।

माधवी गोगटे के निधन पर रुपाली गांगुली ने शोक जताया हैं। उन्होंने माधवी गोगटे को याद कर सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट शेयर किया है। रुपाली गांगुली ने लिखा, बहुत कुछ अनकहा रह गया। सद्गति माधवीजी।

माधवी गोगटे मनोरंजन जगत से लंबे समय से जुड़ी हुई थीं। उन्हें एकता कपूर के सीरियल ‘कहीं तो होगा’ से लोकप्रियता मिली थी। वह कोई अपना सा, ऐसा कभी सोचा ना था, कहीं तो होगा और अनुपमा जैसे कई टीवी सीरियल्स में अहम किरदार निभा चुकी थीं।

पढ़ें :- Britney Spears pic: बॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद टॉपलेस होकर सड़क पर उतरीं ब्रिटनी स्पीयर्स
Advertisement