1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. पुष्कर सिंह धामी के लिए विधायकी छोड़ने वाले कैलाश गहतोड़ी का निधन, सीएम ने जताया शोक

पुष्कर सिंह धामी के लिए विधायकी छोड़ने वाले कैलाश गहतोड़ी का निधन, सीएम ने जताया शोक

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी (Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami) के लिए अपनी विधायक की सीट छोड़ने वाले राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी (Kailash Gahtodi, Chairman of State Forest Development Corporation) का शुक्रवार को निधन हो गया है।

By santosh singh 
Updated Date

देहरादून। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी (Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami) के लिए अपनी विधायक की सीट छोड़ने वाले राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी (Kailash Gahtodi, Chairman of State Forest Development Corporation) का शुक्रवार को निधन हो गया है। बता दें कि कैलाश गहतोड़ी (Kailash Gahtodi) लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने दून अस्पताल (Doon Hospital) में आज सुबह अंतिम सांस ली।

पढ़ें :- दारोगा लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी 15 जून से करा सकेंगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, 17 जून को रिजर्व तिथि रखी

सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) समेत भाजपा नेताओं ने कैलाश गहतोड़ी (Kailash Gahtodi) के निधन पर शोक व्यक्त किया है। बता दें कि, कैलाश गहतोड़ी  (Kailash Gahtodi) 2017 और 2022 में चंपावत से चुनाव जीते थे। इसके बाद 2022 में ही उन्होंने सीएम धामी (CM Dhami) के लिए अपनी सीट से इस्तीफा दिया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...