Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Anuradha Paudwal भारतीय जनता पार्टी में शामिल, इलेक्शन कमीशन ने की बड़ी घोषणा

Anuradha Paudwal भारतीय जनता पार्टी में शामिल, इलेक्शन कमीशन ने की बड़ी घोषणा

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Anuradha Paudwal: लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा में अब कुछ ही घंटों का वक्त बाकि है। इलेक्शन कमीशन आज दोपहर तीन बजे इसकी घोषणा करने जा रहा है। इसी के साथ देश में आचार संहिता लगने से पहले लोगों का राजनीतिक दलों में शामिल होना जारी है। इसी के बीच अब बॉलीवुड की मशहूर सिंगर और भजन गायिका अनुराधा पौडवाल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुकी है।

पढ़ें :- 83 की उम्र में भी ‘वर्क मशीन’ अमिताभ बच्चन, फिल्मों से लेकर KBC तक फुल ऑन एक्टिव

अनुराधा पौडवाल मशहूर गायिका हैं. उन्होंने बॉलीवुड के फेमस गायक कुमार सानू के साथ मिलकर सैकड़ों फिल्मी गाने गाए. 90 के दशक में कुमार सानू और अनुराधा पौडवाल के गाये गाने काफी फेमस हुए. आज भी उनके गाये गाने काफी पसंद किए जाते हैं. शुरुआती दिनों में बॉलीवुड के साथ जुड़कर गाना गाने के बाद अनुराधा पौडवाल का जुड़ाव भक्ति गीतों से हुआ.

पढ़ें :- स्टेज पर फैन की हरकत से घबराईं सुनंदा शर्मा, फिर बोलीं-“उसे माफ कर दें”

90 के दशक और उसके बाद भी उनके गाये भक्ति गीत काफी फेमस हुए. उस दौर में अनुराधा पौडवाल की लोकप्रियता चरम पर थी.अनुराधा पौडवाल ने 1969 में अरुण पौडवाल के साथ शादी की थी. अरुण पौडवाल एसडी बर्मन के असिस्टेंट और म्यूजिक कंपोजर थे. अनुराधा पौडवाल के दो बच्चे हैं. एक का नाम आदित्य और दूसरे का नाम कविता पौडवाल है. उनके बेटे की कुछ दिनों पहले की मौत हो गई. जबकि उनके पति अरुण पौडवाल का निधन 1991 में हुई.

Advertisement