Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. अनुष्का शर्मा ने परिवार संग शेयर की तस्वीर, फैंस को बताया बेटी का नाम

अनुष्का शर्मा ने परिवार संग शेयर की तस्वीर, फैंस को बताया बेटी का नाम

By Manali Rastogi 
Updated Date

अनुष्का शर्मा ने पहली बार शेयर की बेटी संग तस्वीर, फैंस को बताया नाम

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली हाल ही में एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बने हैं। दोनों अपने बेबी को लेकर काफी खुश हैं। वहीं, अनुष्का ने हाल ही में सोशल मीडिया पर बेटी की पहली फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में विराट कोहली अपनी पत्नी और बेटी के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए अनुष्का ने एक कैप्शन भी लिखा है।

पढ़ें :- Shriya Saran pic: Red Carpet पर ब्लैक गाउन में Shriya Saran ने बिखरा जलवा, देखें हॉट वीडियो
पढ़ें :- Disha Patani Hot Pic: फैशनिस्टा दिशा पटानी एक्सपेरिमेंट लुक्स देख फैन्स हुए दीवाने

एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘हम प्यार, आभार के साथ अपनी जिंदगी जीते आए हैं, लेकिन इस नन्हीं वामिका ने इसे एक अलग ही स्तर पर पहुंचा दिया है। आंसू, हंसी, खुशियां, चिंता…कभी-कभी ये भावनाएं कुछ ही मिनटों के अंदर महसूस हो जाती हैं। नींद उड़ी हुई है, लेकिन हमारा दिल भरा हुआ है। आपकी शुभकामनाओं, प्रार्थनाओं और अच्छी एनर्जी के लिए शुक्रिया।’

पढ़ें :- Lara Dutta ने बॉलीवुड में असमान वेतन को लेकर की खुलकर बात, कहा- दसवां हिस्सा मिलता है...

बता दें, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 11 जनवरी 2021 को प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने हैं। तब से दोनों अपनी बेटी के साथ काफी बिजी हैं। यही कारण है कि विराट और अनुष्का ने अभी अपने-अपने काम से ब्रेक लिया हुआ है। वहीं, अनुष्का द्वारा हाल ही में शेयर किए गए पोस्ट पर फैंस के साथ कई सेलेब्रिटीज भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। यही नहीं, अब तो विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की अपनी बेटी के साथ ये तस्वीर काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Advertisement