Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Aparna Yadav, बोलीं- मैं राष्ट्र आराधना करने निकली हूं, मोदी-योगी की तारीफ

Aparna Yadav, बोलीं- मैं राष्ट्र आराधना करने निकली हूं, मोदी-योगी की तारीफ

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव (Aparna Yadav) भाजपा में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि मेरे चिंतन में राष्ट्र सबसे पहले है। उन्होंने कहा कि अब मैं राष्ट्र की आराधना करने निकली हूं। अपर्णा यादव ने कहा कि मैं हमेशा से प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी की स्कीम से प्रभावित रही हूं।

पढ़ें :- खजुराहो, सूरत और इंदौर में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के साथ कैसे हुआ खेल? विपक्ष का आरोप-लोकतंत्र को खतरा

भाजपा में शामिल होने के बाद अपर्णा यादव भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने पहुंचीं। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, यूपी भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा भी थे। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी अपर्णा यादव को विधानसभा चुनाव नहीं लड़वाएगी। अपर्णा यादव को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चे की जिम्मेदारी दे सकती है।

पढ़ें :- पीएम मोदी राहुल गांधी को अपशब्द कहने के बजाए, महंगाई, बेरोजगारी पर फोकस करें, याद रखें सत्ता कभी किसी एक हाथ में नहीं रहती : शरद पवार
Advertisement