Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Benefits of drinking barley water: शुगर और मोटापे को कंट्रोल करने के अलावा जौ का पानी पीने के होते हैं ये गजब के फायदे

Benefits of drinking barley water: शुगर और मोटापे को कंट्रोल करने के अलावा जौ का पानी पीने के होते हैं ये गजब के फायदे

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of drinking barley water: जौ पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से शरीर को कई फायदे होते ही है शरीर हेल्दी रहता है। जौ विटामिन सी, आयरन और मैग्नीशियम, फाइबर और खनिजों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से इम्युनिटी बेहतर होती है।डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है।

पढ़ें :- IND vs ENG 4th T20I Live : आज सीरीज और इज्जत बचाने उतरेगी टीम इंडिया, चौथे टी20आई मैच का समय बदला?

पोषक तत्वों से भरपूर जौ का पानी पीने से पाचन बेहतर होता है। शरीर को अंदर से साफ करने में मदद करता है। जिससे स्किन में ग्लो आता है। जौ का पानी में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह पाचन के लिए फायदेमंद होता है।

इससे कब्ज से छुटकारा मिलता है। दौ के पानी में मौजूद बीटा ग्लूकेन पाया जाता है जो अच्छे आंत बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देते है। जौ का पानी किडनी के लिए भी फायदेमंद होता है। इसे पीने से किडनी अच्छी तरह से काम करता है।

यह नेचुरल तरीके से डिटॉक्स कर सकते है। यूटीआई से लड़ने में मदद करता है। जौ का पानी मोटापे को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसमें कैलोरी कम होती है और फाइबर अधिक। इसे पीने से पेट भरा लगता है और भूख कम लगती है।

जौ का पानी डायबिटीज या बीमारी के जोखिम वाले व्यक्तियों के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें घुलनशील फाइबर होता है। जो ब्लड में शुगर लेवल को कम करता है। बार्ले विटामिन सी, आयरन और मैग्नीशियम जैसे महत्वपूर्ण विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है।जौ का पानी इम्युनिटी भी मजबूत करता है। यह शरीर को संक्रमित या बीमार होने से बचाता है, जिससे आपका स्वास्थ्य पूरे साल बना रहता है।

पढ़ें :- पटना कोर्ट ने खान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला रखा सुरक्षित, 10 जुलाई को आएगा आदेश
Advertisement