Sign of navel displacement: कई बार भारी वजन उठाने या फिर झटके से अचानक झुकने और एकदम से मुड़ने की वजह से नाभि खिसक जाती है। यह एक आम समस्या है और बहुत से लोग इससे पीड़ित रहते हैं। बहुत से लोग इसे नले खिसकने या धरण के नाम से भी जानते हैं।
पढ़ें :- Sitting Job Tips : लंबे समय तक बैठे रहने से बिगड़ सकता है ब्लड सर्कुलेशन, ऐसे रखें पैरों को एक्टिव
नाभि खिसकने (Sign of navel displacement ) पर पेट में तेज दर्द, जी मिचलाना और उल्टी जैसा महसूस होता है। आपने दादी नानी के मुंह से इसके बारे में जरुर सुना होगा। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको नाभि खिसकने पर घरेलू उपाय बताने जा रहे है।
सबसे पहले जान लें इसके लक्षण
नाभि खिसकने (Sign of navel displacement ) पर दस्त और पाचन खराब हो सकता है। अगर नाभि ऊपर की ओर खिसक जाती है तो उल्टी आना, जी मिचलाना, घबराहट और कब्ज की समस्या हो सकती है। इसके अलावा पेट में दर्द और मांसपेशियों में मरोड़ भी महसूस होता है।
कैसे पहचाने कि नाभि खिसकी है
पढ़ें :- तेल से भरे स्टोरेज टैंक में नहाता नजर आया युवक, वायरल वीडियो ने खाद्य तेल की हाइजीन व्यवस्था पर खड़े किए सवाल
नाभि से पैर के अगूंठे की दूरी नाप लें। सबसे पहले पीठ के बल सीधा लेट जाएं। अब किसी धागे या रस्सी से नाभि से लेकर पैर के अगूंठे की दूरी नापें। अगर नाभि से लेकर दोनो पैरों के अगूंठों की दूरी में अंतर है तो समझ लें नाभि खिसकी है।
इसके अलावा पीठ के बल लेट जाएं और हाथ के अंगूठे से नाभि को दबाकर देखें। अगर अंगूठे से आपकी नाभि में धड़कन महसूस हो रही है तो समझ लें नाभि सही जगह पर है। नाभि खिसकने पर आप मालिश के जरिए उसे सही जगह पर ला सकते हैं। आप ऐसा किसी बड़े बुजुर्ग से ही करवाएं, जिसे इसका अनुभव हो। कई विशेषज्ञ भी मसाज के जरिए एक्युप्रेशर पॉइंट्स को दबा कर इसे ठीक कर देते हैं।