iPhone Mercenary Spyware Attack Alert : दुनिया की जानी-मानी टेक कंपनी एपल (Apple) ने भारत समेत 92 देशों को नोटिफिकेशन जारी कर अलर्ट रहने को कहा है। कंपनी का कहना है कि आईफोन यूजर्स Mercenary Spyware Attack का शिकार हो सकते हैं, जिससे उनकी प्राइवेसी के लिए खतरा हो सकता है। इस स्पाईवेयर का इस्तेमाल सलेक्टेड यूजर्स को टारगेट बना कर किया जा रहा है।
पढ़ें :- Samsung Galaxy M17e 5G : सैमसंग गैलेक्सी M17e 5G भारत में हुआ लॉन्च, जानें बैटरी और प्रोसेसर
दरअसल, एपल (Apple) ने ईमेल कर यूजर्स को Spyware Attack के खतरे की जानकारी दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल की ओर से भेजे गए मेल कहा गया है कि यह स्पाई अटैक आईफोन यूजर्स के लिए खतरा साबित हो सकता है। iPhone को रिमोटली कंप्रोमाइज किया जा सकता है। कंपनी ने ईमेल में यह भी बताया है कि Mercenary spyware अटैक रेगुलर साइबरक्रिमिनल एक्टिविटी और दूसरे मालवेयर अटैक की तुलना में काफी एडवांस है, जो अब तक देखने को नहीं मिला है।
Apple ने अभी तक साइबर अटैकर्स की पहचान का खुलासा नहीं किया है, न ही इस बारे में जानकारी साझा की है कि किस देश को इस तरह का नोटिफिकेशन मिला है। बता दें कि iPhone निर्माता एपल 2021 से अब तक कई बार इस तरह के साइबर अटैक को लेकर यूजर्स को चेतावनी जारी कर चुकी है। कंपनी अब तक 150 से अधिक देशों के यूजर्स को इस तरह की चेतावनी जारी कर चुकी है।