Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 20 अप्रैल 2026 का राशिफल : सिंह, तुला समेत 6 राशियों को नौकरी व कारोबार में मिलेगी सफलता, पढ़ें अपना राशिफल

20 अप्रैल 2026 का राशिफल : सिंह, तुला समेत 6 राशियों को नौकरी व कारोबार में मिलेगी सफलता, पढ़ें अपना राशिफल

By शिव मौर्या 
Updated Date

Horoscope for April 20, 2026 : सोमवार 20 अप्रैल का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत दुर्लभ और सौभाग्यशाली रहने वाला है। वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया और चतुर्थी तिथि का मिलन हो रहा है। पूरे दिन रोहिणी नक्षत्र रहेगा और ग्रहों की विशेष स्थिति से सर्वार्थ सिद्धि, सौभाग्य और सर्वाअमृत योग का निर्माण हो रहा है। विशेष रूप से वृषभ, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों के लिए मालव्य योग सुख-सुविधाओं के द्वार खोलेगा।  चंद्रमा वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे, जो मन को स्थिरता प्रदान करेंगे। आइए, जानते हैं आचार्य रत्नाकर तिवारी से मेष से मीन तक का विस्तृत भविष्यफल।

पढ़ें :- 11 अप्रैल 2026 का राशिफल : शनिवार से बदल रही है बुध की चाल, मेष और सिंह समेत ये राशियां हो जाएं अलर्ट

मेष – आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आज करियर में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जल्दबाजी से बचें, वरना नुकसान हो सकता है।

वृषभ – आज आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन खर्च पर नियंत्रण रखें।

मिथुन – आज मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। कोई पुरानी बात परेशान कर सकती है। ध्यान और शांत रहना लाभ देगा।

कर्क – आज दोस्तों और नेटवर्क से फायदा मिलेगा। रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। करियर में प्रगति के योग हैं।

पढ़ें :- 08 अप्रैल 2026 का राशिफल : मकर, कुंभ, मीन राशि वालों का आर्थिक पक्ष होगा मजबूत,कर्क, सिंह और कन्या राशि के जातक करियर में होंगे सफल

सिंह – आज करियर में पहचान बढ़ेगी। आज उच्च अधिकारियों से सराहना मिल सकती है। अहंकार से बचें।

कन्या – आज भाग्य का साथ मिलेगा। यात्रा या नई योजना सफल हो सकती है। पढ़ाई और प्रतियोगिता में लाभ।

तुला – आज सावधानी जरूरी है। पैसों के मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। रिश्तों में संतुलन बनाए रखें।

वृश्चिक – आज पार्टनरशिप और रिश्तों में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में लाभ के संकेत।

धनु – आज काम का दबाव रहेगा, लेकिन मेहनत रंग लाएगी। आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

पढ़ें :- 05 अप्रैल 2026 का राशिफल : रविवार को मेष, तुला, कन्या और वृश्चिक राशि वालों पर होगी धनवर्षा, पढ़ें कैसे बीतेगा आपका दिन?

मकर – आज रचनात्मकता बढ़ेगी। आज प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। संतान से खुशी मिल सकती है।

कुंभ – आज घर-परिवार में सुख मिलेगा। आज प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़े काम बन सकते हैं। दिन अच्छा बीतेगा।

मीन – आज संवाद से लाभ होगा। आज नई जानकारी या संपर्क आपके काम आएंगे। छोटी यात्रा संभव है।

Advertisement