Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. AR रहमान के बेटे का चेन्नई में भयंकर कार एक्सीडेंट, बाल-बाल बची आमीन की जान

AR रहमान के बेटे का चेन्नई में भयंकर कार एक्सीडेंट, बाल-बाल बची आमीन की जान

By Sushil Sah 
Updated Date

चेन्नई। दिग्गज संगीतकार एआर रहमान (AR Rahman) जो कि ऑस्कर विजेता हैं, के इकलौते बेटे और प्लेबैक सिंगर एआर आमीन (AR Ameen) चेन्नई में एक भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। उनकी कार इस हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन आमीन की जान बाल-बाल बच गई।यह घटना आज सोमवार, 10 अगस्त को सुबह करीब 3:30 बजे चेन्नई के गिंडी इलाके में जवाहरलाल नेहरू रोड पर ओलंपिया टेक पार्क सिग्नल के पास हुई।

पढ़ें :- मटन कोल्हापुरी के पार्सल में मिला मरा चूहा, दो बच्चों ने खाया खाना, वीडियो वायरल

कैसे हुई दुर्घटना?

पुलिस और मीडिया के रिर्पोट के मुताबिक, जब एआर आमीन अपने दोस्त भार्गव के साथ कोयम्बेडु से गिंडी की तरफ लग्जरी पोर्श (Porsche) कार लेकर जा रहे थे, तभी इसी दौरान एक साइड रोड से अचानक मुख्य सड़क पर आई और तेज रफ्तार वैगन-आर (Wagon-R) टैक्सी ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। आपको बता दें कि यह टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

अस्पताल से मिली छुट्टी

इस भीषण हादसे के तुरंत बाद एआर आमीन और उनके दोस्त को नजदीकी कावेरी अस्पताल ले जाया गया। राहत की बात यह है कि दोनों को केवल मामूली चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी, जिसके बाद वे सुरक्षित अपने घर लौट आए हैं। वहीं दूसरी ओर, वैगन-आर टैक्सी के ड्राइवर और उसमें सवार यात्री भी घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए ‘कलैग्नार सेंटेनरी सुपर स्पेशलिटी’ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पढ़ें :- चंबा में बड़ा सड़क हादसा, खाई में जा गिरी निजी बस, 7 लोगों की मौत, 11 घायल

पुलिस जांच शुरू

इस मामले को को गंभीरता से लेते हुए चेन्नई की अड्यार ट्रैफिक इन्वेस्टिगेशन विंग (TIW) ने दुर्घटना का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और हादसे के कारणों की बारीकी से जांच कर रही है। एआर आमीन के सुरक्षित होने की खबर मिलने के बाद संगीत जगत और उनके प्रशंसकों ने राहत की सांस ली है।

Advertisement