Disadvantages of eating dates on an empty stomach: खजूर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसका सेवन शरीर को शक्ति पहुंचाने में हेल्प करता है और कई बीमारियों से दूर रखता है। खजूर सुपरफूड होता है। इसमें फाइबर, आयरन समेत कई पोषक तत्व मौजूद होते है। पर अधिकतर लोग खजूर गलत तरह से खाने की गलती करते है। जिससे शरीर को फायदे होने की जगह नुकसान हो सकता है।
पढ़ें :- Water chestnut in winter : ठंड में सिंघाड़ा बहुत फायदेमंद है , शरीर को दे ताकत देता है
लॉन्जेविटी एक्सपर्ट प्रशांत देसाई ने इस विषय पर विस्तार से जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि खजूर समेत चार ऐसी चीजें हैं, जिन्हें खाली पेट खाने से बचना चाहिए। इनका सेवन गलत समय पर करने से यह सेहत को फायदा पहुंचाने के बजाय बीमारियों को न्यौता दे सकती हैं।
खजूर के अंदर लगभग 90% शुगर होती है. खाली पेट खजूर खाने से शरीर में ब्लड शुगर का लेवल अचानक बढ़ सकता है, जो सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। इसके अलावा, खाली पेट खजूर खाने से पेट में गैस और एसिडिटी की समस्या भी हो सकती है। अगर आप खजूर खाना चाहते हैं, तो इसे खाली पेट न खाएं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, खजूर को देसी घी के साथ खाने से इसका असर शरीर पर बेहतर होता है। इसके साथ बादाम, काजू जैसे नट्स का सेवन करना भी फायदेमंद हो सकता है।