इंफाल। बीते रविवार को मणिपुर के कांगपोकपी जिले में हथियारों से लैस कुछ समूहों ने गोलीबारी की जिसमें आठ साल की एक बच्ची और 56 साल की एक महिला घायल हो गईं। इसके बाद दोनों घायलों को असम राइफल्स के कैंप में प्राथमिक उपचार दिया गया। फिर उन्हें रविवार देर रात इलाज के लिए मणिपुर की राजधानी इंफाल लाया गया।
पढ़ें :- रणक्षेत्र बनी दिल्ली की सड़कें, प्रदर्शन के दौरान आधी रात मचा भारी बवाल, पत्थरबाजी में कई पुलिसर्मी घायल
रविवार शाम की है घटना
असल में, यहां के थिंगखोंगजांग गांव में रविवार शाम को गोलीबारी हुई। इसके बारे में सोमवार को पुलिस ने इनकी पहचान 56 वर्षीय नेन्गनेइचोंग किपगेन और आठ वर्षीय लामनेइंगा किपगेन के रूप में की है। फिहलाल इनका इलाज इंफाल के रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (Regional Institute of Medical Sciences) में चल रहा है। आपको बता दें कि मणिपुर में यह घटना जून में हुए विरोध प्रदर्शनों के कुछ हफ्तों बाद सामने आई है जिसमें घायल हुए तीन कुकी युवकों को इलाज के लिए RIMS में भर्ती कराया गया था।
‘Kuki Inpi Manipur’ ने की घटना की निंदा
यहां की कुकी समुदाय के सर्वोच्च संगठन ‘कुकी इनपी मणिपुर’ (KIM) ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोप लगाया कि गोलीबारी के लिए एनएससीएन और जुफ जिम्मेदार है। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।