1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP से पंजाब तक कब होगा 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव का ऐलान? जानें लेटेस्ट अपडेट

UP से पंजाब तक कब होगा 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव का ऐलान? जानें लेटेस्ट अपडेट

When will the assembly elections for 5 states—from UP to Punjab—be announced? Get the latest updates

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव आयोग जनवरी के पहले 15 दिनों में चुनाव कार्यक्रम का ऐलान कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा जनवरी के शुरुआती दिनों में हो सकती है। हालांकि अभी चुनाव आयोग की ओर से आधिकारिक तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। मीडिया सोर्स के हवाले से ये रिपोर्ट आई है।

पढ़ें :- Gold-Silver Price : दीवाली के बाद चमका सोना-चांदी, जानें कितने बढ़े दाम? खरीदने से पहले चेक करें ताजा रेट

चुनाव की घोषणा से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त और दोनों चुनाव आयुक्त सभी पांच राज्यों का दौरा करेंगे। इसके लिए नवंबर के आखिरी सप्ताह या दिसंबर में कार्यक्रम तैयार किया जा सकता है। फिलहाल आयोग की टीमें चुनावी तैयारियों का जायजा लेने में जुटी हैं। इन दौरों के बाद ही चुनाव की तारीखों और मतदान के चरणों पर आखिरी फैसला लिया जाएगा।

आयोग की कोशिश है कि मतदान से पहले सुरक्षा, प्रशासन और चुनाव प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं को परखा जाए। सूत्रों के मुताबिक, मुख्य चुनाव आयुक्त और दोनों चुनाव आयुक्त का दौरा नवंबर के अंतिम सप्ताह या दिसंबर में शुरू हो सकता है। हालांकि इन दौरों की तारीखें अभी तय नहीं हुई हैं।

पांच राज्यों में कहां तक पहुंची तैयारी?

चुनाव आयोग की उप चुनाव आयुक्त स्तर की टीमें अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रही हैं। पंजाब, उत्तराखंड और मणिपुर में इन टीमों का दौरा पूरा हो चुका है। उत्तर प्रदेश में एक दौरा हो चुका है, जबकि दो और दौरे बाकी हैं। गोवा में आयोग की टीम का दौरा अभी होना है।

पढ़ें :- Nvidia CEO ने अपनी पत्नी को धोखा देने की बात कबूली, गर्लफ्रेंड के चीनी जासूस होने के आरोपों की कंपनी कर रही जांच

पहले चुनाव आयोग के उप चुनाव आयुक्त (DEC) स्तर की टीमों के सभी राज्यों के दौरे पूरे होंगे। इनके पूरा होने के बाद ही तीनों चुनाव आयुक्तों का कार्यक्रम फाइनल किया जाएगा।

आयोग की योजना है कि नवंबर के आखिर तक सभी राज्यों में ये दौरे पूरे कर लिए जाएं। इसके बाद संबंधित टीमें अपनी रिपोर्ट मुख्य चुनाव आयुक्त और दोनों चुनाव आयुक्तों को सौंपेंगी। रिपोर्ट मिलने के बाद आयोग का पूरा बेंच चुनावी राज्यों का दौरा करेगा।

उपचुनाव आयुक्त स्तर की टीमों के दौरे के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारियों (DEO) और पुलिस अधीक्षकों (SP) के साथ बैठकें होती हैं। इन बैठकों में मतदान की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक इंतजामों की समीक्षा की जाती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...